{"_id":"5c1652a3bdec2256e802ef18","slug":"actress-raveena-tandon-pays-obeisance-at-naina-devi-temple-bilaspur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां नयनादेवी के दरबार पहुंचीं अभिनेत्री रवीना टंडन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां नयनादेवी के दरबार पहुंचीं अभिनेत्री रवीना टंडन
Mon, 17 Dec 2018 10:29 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनयना देवी जी (बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनयना देवी जी (बिलासपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 17 Dec 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन रविवार को मां नयनादेवी जी के दरबार पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अपना मुंह ढका हुआ था। ऐसे में उन्हें कोई नहीं पहचान पाया। जब वे मंदिर के भीतर पहुंचीं तो पुजारी यह देखकर हैरान रह गए कि बॉलीवुड अदाकारा बिना किसी सुरक्षा मंदिर में मां नयना के दर्शन करने पहुंची हैं।
विज्ञापन
मुख्य मंदिर के पास पहुंचते ही रवीना ने पुजारी को बुलाया और फिर माता की पूजा की। पुजारी ने उन्हें माता के दर्शन कराए और माता का भोग चढ़ाया। रवीना को लौटते समय पुजारियों ने उन्हें माता की चुनरी भेंट की और अभिनेत्री के साथ सेल्फी भी ली।
विज्ञापन