{"_id":"5f4bb7f08ebc3e0cca18005b","slug":"actress-kangana-ranaut-statement-and-sushant-singh-rajput-death-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में होती तो सुशांत की तरह मुझे भी लटका दिया जाता: कंगना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई में होती तो सुशांत की तरह मुझे भी लटका दिया जाता: कंगना
Sun, 30 Aug 2020 08:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/मनाली (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/मनाली (कुल्लू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 30 Aug 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
कंगना रणौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत ने मुंबई पुलिस पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। महाराष्ट्र भाजपा के कद्दावर नेता राम कदम की ओर से मुंबई पुलिस को कंगना को सुरक्षा दिए जाने पर कंगना ने स्वयं ही मुंबई पुलिस से सुरक्षा न लिए जाने की बात कही। कंगना ने कहा कि उन्हें मूवी माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस से खतरा है। कंगना ने सोशल मीडिया में कहा कि वे मनाली में हैं, इसलिए सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
अगर वह मुंबई में होतीं तो उन्हें भी सुशांत सिंह राजपूत की तरह पंखे से लटका दिया जाता। कंगना ने दोहराया कि वे बॉलीवुड में मूवी माफिया नशे कनेक्शन की रग-रग से वाकिफ हैं। ऐसे में उन्हें इसका पर्दाफाश करने को मुंबई पुलिस के बजाय हिमाचल पुलिस से सुरक्षा चाहिए। अन्यथा केंद्र की मोदी सरकार उन्हें सुरक्षा प्रदान करे।
विज्ञापन
कंगना ने खुलकर कहा कि कुछ लोग उसे चुप रहने को कहने के साथ-साथ सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बहाने अपने दुश्मनों से बदला लेने का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन वे अपने दुश्मनों से बदला क्यों न लें। उनके दुश्मन उन्हें जान से मारना चाहते हैं। अगर कंगना ने अपने दुश्मनों को नहीं मारा तो वे कंगना को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
गौर रहे कि कंगना सुशांत सिंह राजपूत प्रकरण से लेकर से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। कंगना ने इस दौरान कई खुलासे किए हैं। सोशल मीडिया पर लगातार अपने विरोधियों को चारों खाने चित्त करने के लिए ब्यानबाजी करती नजर आ रही हैं।