फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Actress Kangana Ranaut Samvad with social media influencers on 12 December 2023

Himachal News: 12 दिसंबर को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से संवाद करेंगी कंगना रणौत, पंजीकरण अनिवार्य

Sat, 09 Dec 2023 06:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 09 Dec 2023 06:09 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया मीट-2023 राज्य का इस तरह का पहला मंच होगा। इसके माध्यम से प्रभावकों को परस्पर जानकारी साझा करने और संगठित होकर अपने चयनित क्षेत्र में कार्य करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
Actress Kangana Ranaut Samvad with social media influencers on 12 December 2023
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री कंगना रणौत प्रदेश के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से संवाद करेंगी। वह विश्व संवाद केंद्र न्यास हिमाचल की ओर से 12 दिसंबर को बिलासपुर में होने वाली हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया मीट में शिरकत करेंगी। यह जानकारी विश्व संवाद केंद्र के प्रदेश मीडिया प्रभारी कमल ठाकुर ने दी।

विज्ञापन


बिलासपुर में शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर, हिमाचल प्रांत कार्यवाह डॉ. किस्मत कुमार भी मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत करेंगे। अभी तक 300 लोगों ने इस मीट के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य विभिन्न आयामों में सक्रिय प्रभावकों को एक मंच के माध्यम से एकत्रित करना, राष्ट्र, समाज और प्रदेश के लिए सार्थक संवाद पर बल देना है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सोशल मीडिया मीट-2023 राज्य का इस तरह का पहला मंच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके माध्यम से प्रभावकों को परस्पर जानकारी साझा करने और संगठित होकर अपने चयनित क्षेत्र में कार्य करने में मदद मिलेगी। इस मीट में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए विश्व संवाद केंद्र की ओर से जारी ऑनलाइन फॉर्म पर पंजीकरण कराना जरूरी है। इस मौके पर प्रांत सोशल मीडिया सदस्य नवीन, जिला मीडिया प्रभारी ईशान और प्रद्युमन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed