फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Actress Kangana Ranaut did a road show after reaching her home area, said - development is the main issue in t

Himachal: कंगना रणौत ने भांबला तक निकाला रोड शो, बोलीं- कांग्रेस की अभद्र टिप्पणियों का जनता देगी जवाब

Fri, 29 Mar 2024 06:46 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 29 Mar 2024 06:46 PM IST
सार

प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत ने कहा कि कांग्रेस हिमाचल और मंडी की वास्तविकता नहीं जानती। कांग्रेस की अभद्र टिप्पणियों का मंडी की जनता मतदान के दिन जवाब देगी।

विज्ञापन
Actress Kangana Ranaut did a road show after reaching her home area, said - development is the main issue in t
कंगना रणौत ने किया रोड शो। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत ने कहा कि कांग्रेस हिमाचल और मंडी की वास्तविकता नहीं जानती। कांग्रेस की अभद्र टिप्पणियों का मंडी की जनता मतदान के दिन जवाब देगी। मंडी की बेटियों व बहनों के भाव लगाने वाले किसी के नहीं हो सकते। जो लोग राम के न हो सके, वह किसी के क्या होंगे? दिल्ली में भाजपा हाईकमान से आशीर्वाद लेकर लौटी कंगना शुक्रवार को अपने गृह क्षेत्र पहुंचीं। बनोआ से भांबला तक रोड शो निकाला। मीडिया से बातचीत में कंगना ने कहा कि लोग गौरवान्वित हैं कि मंडी की बेटी मंडी का प्रतिनिधित्व करेगी। चुनाव में विकास का मुद्दा ही प्रमुख होगा।

विज्ञापन

बाद में कंगना ने भांबला स्थित अपने पैतृक निवास पर जनसभा में कहा कि उन्हें लोकसभा चुनाव में उतारने की बात पहले से चल रही थी। उन्हें उनकी मातृभूमि से प्रत्याशी बनाया गया, लेकिन कांग्रेस को यह रास नहीं आया और उन्होंने ओछी राजनीति शुरू कर दी। कंगना ने कहा कि कांग्रेस को भ्रम है कि मंडी और हिमाचल के लोग भोलेभाले हैं। विपक्ष ने उसके मुंबई के होने का राग अलापना शुरू कर दिया है। वास्तविकता यह है कि मनाली और भांबला में मेरा घर है। हर माह मुंबई में काम के बावजूद घर पहुंचती हूं। इस मौके पर स्थानीय विधायक दिलीप ठाकुर, मंडलाध्यक्ष सुदेश चंदेल, कंगना के पिता अमरदीप रणौत, माता आशा रणौत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ी बोली में ये कहा
हॉट सीट मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने अपने गृह क्षेत्र में मंडयाली बोली में खूब तड़का लगाया। उन्होंने लोगों से कहा, तुहां एड़ा नी सोचणा कि कंगना कोई हिरोइन ई। कंगना कोई स्टार ई, तुहां एड़ा सोचना कंगना अहां री बेटी, अहां री बैण ई। कदी नी एड़ा सोचणा कंगना कने कियां गलांगे। ऐथी सारे मेरे रिश्तेदार। कोई मेरा चाचा ता कोई ताऊ, कोई भाई तां कोई बैण। सभी दया दृष्टि रखणी। गलती हुई तो माफ करें और अपना समझकर मुझे गाइड करें। भांबला में जनसभा के दौरान कंगना ने कांग्रेस की टिप्पणी, जिसमें उन्हें मुंबई का बताया गया, का जवाब मंडयाली बोली में दिया। तंज कसा कि कांग्रेस भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रही है। 

प्रतिभा को रेस्ट लेना ही अच्छा, नई पीढ़ी को मिले मौका : कंगना
कंगना ने जनता से आग्रह किया कि भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। यह मत सोचना कि कंगना से मेहनत नहीं होगी। जनता काम बताए, सभी काम किए जाएंगे। कहा कि चार जून को केंद्र के साथ ही हिमाचल में भी भाजपा की सरकार बनेगी। बहुत जल्द जयराम ठाकुर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में काम करेंगे। लोकसभा चुनाव में प्रतिभा सिंह से मुकाबले के सवाल पर भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने कहा कि मैं तो कहूंगी कि उनको अब रेस्ट ले लेना ही अच्छा रहेगा। अब नई पीढ़ी को मौका देना चाहिए। अब नई ऊर्जा के साथ नए चेहरे भी आगे आने चाहिए, जिस तरह से भाजपा नए लोगों को मौका दे रही है। उन्होंने प्रतिभा सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वह लोगों को भ्रमित कर रही हैं। लोगों ने अभी मेरा काम नहीं देखा। वह पांच साल से सांसद हैं, लोगों ने उनका ही काम देखा है। उन्होंने कांग्रेस नेता सुप्रिया को जवाब देने के सवाल पर कहा कि उनको जनता जवाब देगी। वहीं, राहुल गांधी को जवाब देने के लिए दिल्ली में कई लोग बैठे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed