{"_id":"5cd56eeebdec2207322627ae","slug":"actor-shahbaz-khan-statement-in-manali-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली में फिल्म सिटी की अपार संभावनाएं: शाहबाज खान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली में फिल्म सिटी की अपार संभावनाएं: शाहबाज खान
Fri, 10 May 2019 06:56 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 10 May 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
अभिनेता शाहबाज खान
- फोटो : अमर उजाला
अभिनेता शाहबाज खान का कहना है कि मनाली में फिल्म सिटी बनने की अपार संभावनाएं हैं। कुल्लू के भुंतर हवाई अड्डे का विस्तार हो तो कई फिल्म यूनिट यहां के रुख कर सकती हैं।
विज्ञापन
मशहूर टीवी सीरियल चंद्रकांता में दमदार रोल निभाने वाले शाहबाज खान पर्यटन नगरी मनाली में कश्मीरी पंडितों पर बन रही फिल्म की शूटिंग करने पहुंचे हैं। उन्होंने माना कि मनाली में फिल्म सिटी बनने की अपार संभावनाएं है।
विज्ञापन
कुल्लू के भुंतर हवाई अड्डे का विस्तार हो तो बहुत सी यूनिटें मनाली के मढ़ी, गुलाबा, रोहतांग दर्रा और अन्य स्थानों पर शूटिंग के लिए आ सकती हैं। मनाली जैसी खूबसूरत जगह अब कंक्रीट में बदलने लगी है।
विज्ञापन
इस पर रोक लगाना जरूरी है। शूटिंग पूरी होने से पहले उन्होंने हिमाचल के मतदाताओं खासकर युवाओं से 19 मई को मतदान करने की अपील की। वे फिल्म पाकिस्तान सेना के अधिकारी रोल अदा कर रहे हैं।