{"_id":"63a6e7dccfc41e20772ad196","slug":"actor-raj-babbar-reached-barsar-for-the-shooting-of-the-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: फिल्म की शूटिंग के लिए हिमाचल के बड़सर पहुंचे अभिनेता राज बब्बर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: फिल्म की शूटिंग के लिए हिमाचल के बड़सर पहुंचे अभिनेता राज बब्बर
Sat, 24 Dec 2022 05:56 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिझड़ी(हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिझड़ी(हमीरपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 24 Dec 2022 05:56 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता राज बब्बर फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में शनिवार को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के उपमंडल बड़सर पहुंचे। बड़सर पहुंचने पर स्थानीय विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
बड़सर में अभिनेता राज बब्बर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता राज बब्बर फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में शनिवार को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के उपमंडल बड़सर पहुंचे। बड़सर पहुंचने पर स्थानीय विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने उनका स्वागत किया। विधायक ने उनको टोपी व बाबा बालक नाथ की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। इसके बाद वह हरसौर स्थित निजी होटल के लिए रवाना हुए। वह रविवार को सलौणी के डूगाड़ कस्बे में फिल्म की शूटिंग करेंगे।
विज्ञापन
अभिनेता होने के साथ-साथ राज बब्बर पूर्व में तीन बार कांग्रेस से सांसद और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अब फिलहाल राज बब्बर किसी पार्टी के पदाधिकारी नहीं हैं, लेकिन लंबे समय तक वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। सिनेमा जगत की बात करें तो राज बब्बर ने कई फिल्मों में काम किया है और दर्शकों का मनोरंजन करते रहे हैं।
विज्ञापन