{"_id":"61c1fef62b091a29484f9400","slug":"actor-govinda-worship-maa-chintpurni-on-his-birthday-at-una-himachal-cut-cake-at-the-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना: जन्मदिन पर मां चिंतपूर्णी के दर पहुंचे अभिनेता गोविंदा, होटल में काटा केक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: जन्मदिन पर मां चिंतपूर्णी के दर पहुंचे अभिनेता गोविंदा, होटल में काटा केक
Tue, 21 Dec 2021 09:51 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं (ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 21 Dec 2021 09:51 PM IST
सार
गोविंदा के मंदिर पहुंचने की खबर लगते ही उनके प्रशंसक मंदिर में आना शुरू हो गए और मंदिर में भी कई श्रद्धालुओं ने उनके साथ फोटो खिंचवाई। गोविंदा ने भी किसी को नाराज नहीं किया और अपने प्रशंसकों के साथ सेल्फी भी ली।
विज्ञापन
मां चिंतपूर्णी के दर पहुंचे अभिनेता गोविंदा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा ने मंगलवार देर शाम धर्मपत्नी सुनीता आहूजा के साथ मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचकर माथा टेका और पूजा-अर्चना की। पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र छिंदा ने उनके जन्मदिन पर विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद अपने जन्मदिन पर गोविंदा ने धर्मपत्नी के साथ आधा घंटा हवन किया।
विज्ञापन
गोविंदा के मंदिर पहुंचने की खबर लगते ही उनके प्रशंसक मंदिर में आना शुरू हो गए और मंदिर में भी कई श्रद्धालुओं ने उनके साथ फोटो खिंचवाई। गोविंदा ने भी किसी को नाराज नहीं किया और अपने प्रशंसकों के साथ सेल्फी भी ली। मंदिर में दर्शन करने के बाद गोविंदा होटल में पहुंचे। जहां उन्होंने प्रशंसकों के साथ मिलकर केक काटा।
विज्ञापन