{"_id":"58cce6634f1c1b2d5a32b147","slug":"actor-dharmendra-visit-manali","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोते की फिल्म के मुहूर्त शॉट के लिए मनाली आएंगे धर्मेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोते की फिल्म के मुहूर्त शॉट के लिए मनाली आएंगे धर्मेंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
Updated Sat, 18 Mar 2017 01:19 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड स्टार सन्नी दियोल के बेटे कर्ण की पहली फिल्म के लिए जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। सन्नी बेटे की लॉचिंग फिल्म में कोई कोर कसर नहीं रखना चाहते। लिहाजा करीब दो हफ्ते से वे मनाली में डेरा डाले हुए हैं और लोकेशन खोजने में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में मुहूर्त शॉट के लिए धर्मेंद्र भी मनाली पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
फिल्म का नाम सन्नी ने पिता धर्मेंद्र की फिल्म ब्लैकमेल के सदाबहार गाने ‘पल-पल दिल के पास’ पर रखा है। धर्मेंद्र भी बेटे सन्नी और बॉबी दियोल को बॉलीवुड में सेटल करने के बाद अब मायानगरी में पोते के पांव जमाने में लगे हुए हैं। कुल्लू-मनाली में इस
विज्ञापन
फिल्म के लोकेशन की वीडियो क्लिपिं देखने के बाद धर्मेंद्र ही इन्हें फाइनल कर रहे हैं। स्थानीय कोआर्डिनेटर शंकर ने बताया कि फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले लोकेशन फाइनल किए जा रहे हैं। धर्मेंद्र से ग्रीन सिग्नल मिलते ही अगली लोकेशन की रेकी का काम शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन