फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   actor anupam kher statement over politics

राजनीति में आने को लेकर अभिनेता अनुपम खेर ने दिया बड़ा बयान

Mon, 09 Oct 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Mon, 09 Oct 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
actor anupam kher statement over politics

अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि वह देशहित की बात करते हैं तो लोग इसे राजनीति से जोड़कर देखते हैं। वह देशभक्त हैं लेकिन राजनेता नहीं। आगामी कम से कम तीन साल तक तो किसी भी दल से नहीं जुड़ेंगे। खेर ने उनके राजनीति में आने के कयासों पर विराम लगा दिया है। 

विज्ञापन


कसौली में खुशवंत सिंह लिटफेस्ट में हिस्सा लेने पहुंचे अनुपम खेर रविवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। हिमाचल से उन्हें मुख्यमंत्री प्रस्तावित किए जाने के सवाल पर अनुपम खेर ने कहा कि इस सिलसिले में उन्हें कई लोगों के ई-मेल आते रहे हैं। 
विज्ञापन


लेकिन न तो उन्होंने कभी इस बारे में गंभीरता से विचार किया और न ही अभी तक किसी पार्टी ने उन्हें ऐसा कोई न्योता दिया है। यदि कोई पार्टी उन्हें हिमाचल से चुनाव लड़ने का ऑफर देती भी है तो वे इस स्थिति में नहीं हैं कि चुनाव लड़ पाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उभरते लेखकों को करेंगे प्रोत्साहित

actor anupam kher statement over politics

भविष्य में हो सकता है कि वे सक्रिय राजनीति का हिस्सा बनें। लेकिन कम से कम तीन साल तक ऐसा नहीं हो पाएगा। उन्होंने कैंसर रोगियों के लिए अभियान छेड़ा है, एक्टिंग स्कूल चला रहे हैं और नियमित रूप से अभिनय कर रहे हैं। 

ऐसे में राजनीति के लिए फिलहाल कोई गुंजाइश नहीं है। अनुपम खेर ने कहा कि कश्मीरी पंडितों को उनके अधिकार मिलने चाहिए। यह अफसोस की बात है कि अब तक कोई भी सरकार उन्हें अधिकार दिलाने में कामयाब नहीं हो पाई है। 

वह उभरते हुए लेखकों को प्रोत्साहित करना चाहते हैं, जिसके लिए अगले साल से नए लेखक को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि लेखक हिंदी, अंग्रेजी और मराठी भाषा का हो सकता है, जिसका चयन उसकी लेखन क्षमता के आधार पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed