{"_id":"5d164c618ebc3e3c8c3f64db","slug":"action-will-be-taken-on-police-personnel-if-do-not-stop-begging-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को भीख मांगते नहीं रोका तो पुलिस कर्मी पर गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को भीख मांगते नहीं रोका तो पुलिस कर्मी पर गिरेगी गाज
Fri, 28 Jun 2019 10:52 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 28 Jun 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के बड़े शहरों को भिखारी बच्चों से मुक्त करने के लिए केंद्र सरकार जल्द नया नियम लाने की दिशा में काम कर रही है। नए नियम में अगर किसी पुलिस कर्मी के सामने कोई बच्चा चौराहे पर भीख मांग रहा होगा और वह कर्मी कोई कदम नहीं उठाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इस बात का खुलासा राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के कानूनी सदस्य यशवंत जैन ने धर्मशाला में किया। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल मंत्रालय इस योजना पर काम कर रहा है, जिसे देश के मेट्रो शहरों में जल्द लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को इस दलदल से निकालकर शिक्षित और सभ्य बनाना है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने इस नए नियम के बारे में प्रारूप तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
आने वाले समय में देश की मेट्रो सिटी के पुलिस अधिकारियों के साथ इस बारे में बैठकर योजना बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा आयोग देशभर में शिक्षा का अधिकार, पोक्सो और जेजे एक्ट का प्रभावित ढंग से लागू करने पर काम कर रहा है।