फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Action will be done against building owners running the business in the parking lot

पार्किंग में कारोबार चलाने वाले भवन मालिकों पर होगी कार्रवाई

Tue, 23 Jul 2019 04:30 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 Jul 2019 04:30 AM IST
विज्ञापन
Action will be done against building owners running the business in the parking lot
फाइल फोटो

सड़क के साथ बने भवनों में पार्किंग बंद कर अपना कारोबार चलाने वाले भवन मालिकों पर कार्रवाई होगी। सरकार ने टीसीपी और शहरी विकास विभाग को निर्देश दिए हैं कि वे उन भवन मालिकों पर कार्रवाई करें, जिन्होंने पार्किंग की जगह दुकानें या अन्य कारोबार चलाए हैं और अपनी गाड़ियां सड़क पर खड़ी कर रहे हैं। शहरों में अकसर जाम लगने का कारण सड़क के दोनों ओर गाड़ियां खड़ा करना है। इससे दुर्घटना की अधिक संभावनाएं होती हैं। सरकार के टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग और शहरी निकायों ने सड़क से सटे भवन मालिकों के लिए भवन की एक मंजिल पर पार्किंग निशुल्क दी है।

विज्ञापन


एनजीटी के आदेशों से पहले शिमला प्लानिंग एरिया में जहां ‘फोर प्लस वन’ भवन बनाने की अनुमति है, वहां पार्किंग को एक मंजिल अतिरिक्त दी है। इसी तरह जिन क्षेत्रों में ढाई मंजिला भवन बनाने की स्वीकृति है, अगर वहां सड़क है तो भवन में एक मंजिला अतिरिक्त पार्किंग दी जाती है। घर-द्वार पर सड़क पहुंचने पर लोग पार्किंग में अपना कारोबार शुरू कर रहे हैं और गाड़ियां सड़क में खड़ी कर रहे हैं। शिमला, धर्मशाला, कुल्लू,  मनाली, हमीरपुर, बिलासपुर और चंबा आदि शहरी क्षेत्रों में यही स्थिति है। 

विज्ञापन

शिमला प्लानिंग एरिया में ढाई मंजिला भवन

एनजीटी ने शिमला प्लानिंग एरिया में ढाई मंजिला भवन बनाने के निर्देश दिए हैं। इसमें चाहे ओपन एरिया हो या फिर प्रतिबंधित, लोगों को मंजिलें ढाई ही मिलेंगी। सरकार एनजीटी के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गई है। 

पार्किंग बंद कर वहां कारोबार चलाने वाले भवन मालिकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। लोगों को मंजिल में पार्किंग मुफ्त दी गई है। इसका फायदा उठाकर लोग पार्किंग में कारोबार चला रहे हैं और गाड़ियां सड़क पर खड़ी कर रहे हैं। - बीके अग्रवाल, मुख्य सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed