{"_id":"6a96c2c52de722e44c018b9a","slug":"action-taken-against-vehicle-parking-on-the-sanjauli-igmc-road-shimla-news-c-19-sml1002-779417-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: संजौली-आईजीएमसी मार्ग पर \nवाहन खड़े करने पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: संजौली-आईजीएमसी मार्ग पर वाहन खड़े करने पर कार्रवाई
विज्ञापन
हर रोज काट रहे हैं 30 से अधिक चालान
नियम तोड़ने वालों पर 1,500 रुपये का जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। संजौली-आईजीएमसी प्रतिबंधित और बंधित मार्ग पर सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर ऐसे वाहनों को हटाना शुरू कर दिया है।
हर रोज 50 से अधिक वाहनों को हटाया जा रहा है, जबकि 30 से अधिक वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं। प्रतिबंधित मार्ग पर वाहन खड़ा करने पर 1,500 रुपये तक का चालान किया जा रहा है। पुलिस विभाग ने वाहन मालिकों को स्पष्ट किया है कि वह चिह्नित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करें ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई न हो। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य यातायात का सुचारू संचालन करने के साथ आपातकालीन वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना है। संजौली-आईजीएमसी मार्ग से रोजाना हजारों लोग पैदल आवाजाही करते हैं। इसके अलावा जिले समेत प्रदेशभर से रोगी वाहन मरीजों को लेकर आईजीएमसी पहुंचते हैं। मार्ग पर वाहनों की आइडल पार्किंग के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही थी। स्थिति यह थी कि बंधित मार्ग पर भी धड़ल्ले से वाहन पार्क किए जा रहे थे। सड़क तंग होने के कारण स्कूल के बच्चों, विद्यार्थियों और अन्य पैदल चलने वाले लोगों की सुरक्षा भी खतरे में रहती थी। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने मार्ग पर खड़े वाहनों को हटाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम और शिमला सड़क उपयोगकर्ता एवं पैदल यात्री अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की है।
संजौली महाविद्यालय फुटपाथ से हटाए वाहन
संजौली महाविद्यालय के पास फुटपाथ पर खड़े वाहनों को भी पुलिस ने हटवा दिया है। फुटपाथ पर वाहन खड़े होने के कारण पैदल चलने वाले लोगों को मजबूरी में सड़क से होकर आवाजाही करनी पड़ती थी। इससे स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों और राहगीरों की सुरक्षा पर खतरा बना रहता था। वाहनों के खड़े होने से फुटपाथ को भी नुकसान पहुंच रहा था। पुलिस यहां से पहले भी कई बार वाहनों को हटा चुकी है लेकिन वाहन मालिक दोबारा गाड़ियां पार्क कर देते हैं। डीएसपी ट्रैफिक चंद्रशेखर ने बताया कि संजौली-लक्कड़ बाजार मार्ग पर सड़क पर खड़े वाहनों को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया है। पुलिस मार्ग पर राहगीरों और आपातकालीन वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान भी काटे जा रहे हैं।