{"_id":"6727670097019804f60753fb","slug":"action-on-incrochment-shimla-news-c-19-sml1001-434095-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चार दुकानदारों और नौ तहबाजारियों का सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चार दुकानदारों और नौ तहबाजारियों का सामान जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की सड़कों पर बेच रहे थे सामान, अतिक्रमण और पंजीकरण न होने पर नगर निगम ने की कार्रवाई
त्योहारी सीजन खत्म होते ही निगम ने शुरू की सख्ती, कई कारोबारियों को दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। त्योहारी सीजन खत्म होते ही शहर के बाजारों में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों और तहबाजारियों पर नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। निगम की संपदा शाखा की टीम ने निरीक्षक ज्योति प्रकाश की अगुवाई में रविवार को दो बार बाजारों का औचक निरीक्षण किया।
टीम दोपहर करीब 12:10 बजे लोअर बाजार पहुंची। यहां संडे मार्केट में सामान बेचने के लिए कई बाहरी राज्यों के तहबाजारी भी पहुंचे थे। निगम टीम ने एक-एक कर इनका सामान उठाना शुरू कर दिया। निगम टीम को आता देख कई तहबाजारी सामान समेटकर मिडल बाजार तो कई बस स्टैंड की ओर भाग गए। बाजार में कई दुकानदारों ने भी सड़क पर सामान सजा रखा था। इनका सामान भी जब्त किया गया। साथ ही चेतावनी भी दी गई कि यदि दोबारा सड़क पर सामान मिला तो सख्त कार्रवाई होगी। निगम टीम ने एजी चौक क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। यहां प्रैम संचालकों की तीन चेयर जब्त की गई। ये बिना अनुमति यहां काम कर रहे थे। निगम टीम ने आईजीएमसी क्षेत्र का दौरा कर भी कुछ तहबाजारियों का सामान जब्त किया। दोपहर 3:00 बजे फिर टीम बाजार में लौटी और अतिक्रमण हटाया। निगम टीम के अनुसार चार दुकानदारों और नौ तहबाजारियों का सामान जब्त किया गया है। इसे अब सोमवार को जुर्माना चुकाने के बाद लौटाया जाएगा।