{"_id":"a4245bc45a1a340e90e36404f583264a","slug":"acting-training-camp-at-kasumpti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्टिंग के गुर सीखने हैं तो पहुंचे कसुम्पटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्टिंग के गुर सीखने हैं तो पहुंचे कसुम्पटी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 19 Dec 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समन्वय संस्था कुसुम्पटी में बाल नाट्य शिविर का आयोजन करने जा रही है। इसमें बच्चों को एक्टिंग के गुर सिखाए जाएंगे। कुसुम्पटी में बाईपास स्थित शिव मंदिर में हर वर्ष लगने वाले इस विंटर कैंप का आरंभ इस वर्ष 21 दिसंबर से होगा।
विज्ञापन
इसमें 6 से 15 वर्ष तक के बच्चों को अभिनय व संगीत का प्रशिक्षण दिया जाएगा। समन्वय संस्था के प्रधान पवन शर्मा ने बताया कि बच्चों की सृजनात्मक प्रतिभा के विकास के साथ-साथ उन्हें रंगमंच, रेडियो, टेलीविजन, फिल्म जैसा माध्यम प्रदान करना उनका उद्देश्य है।
विज्ञापन
इसके लिए हर वर्ष सर्दियों में कुसुम्पटी, मैहली, विकास नगर, पंथाघाटी, ब्राकहास्ट, न्यू शिमला से बच्चे भाग लेते हैं। संस्था द्वारा बच्चों के पंजीकरण की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। इस वर्ष 50 से अधिक बच्चे शिविर में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
20 दिवसीय बाल नाट्य शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। इसमें बच्चों के उच्चारण, आत्म विश्वास, स्वास्थ्य के लिए योग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नाट्य कला के विशेषज्ञ अभिनय व नाट्य कला के अन्य गुर बच्चों को सिखाएंगे।