फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Acting Chief Secretary can also be appointed in Himachal, know the whole matter

Himachal News: हिमाचल में भी नियुक्त किए जा सकते हैं कार्यवाहक मुख्य सचिव, जानें पूरा मामला

Mon, 29 Sep 2025 10:17 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 29 Sep 2025 10:17 AM IST
सार

 मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। वह इससे पूर्व 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे थे तो उन्हें छह माह का सेवा विस्तार दिया गया।

विज्ञापन
Acting Chief Secretary can also be appointed in Himachal, know the whole matter
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी कार्यवाहक मुख्य सचिव की नियुक्ति की जा सकती है। नया मुख्य सचिव तय होने तक इस संभावना पर विचार किया जा रहा है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। वह इससे पूर्व 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे थे तो उन्हें छह माह का सेवा विस्तार दिया गया। अदालत में मामला पहुंचने के बाद उन्हें फिर से सेवा विस्तार मिलने की संभावना कम नजर आ रही है। हालांकि, अभी तक नए मुख्य सचिव पर तस्वीर साफ नहीं है। मुख्यमंत्री सुक्खू इस संबंध में आज या कल कभी भी निर्णय ले सकते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके स्थान पर आगामी आदेशों तक विकास शील को मुख्य सचिव का कार्यभार दिया गया है। यही प्रयोग हिमाचल प्रदेश में भी हो सकता है। मुख्यमंत्री विदेश से लौट चुके हैं। वह कभी भी नए मुख्य सचिव पर निर्णय ले सकते हैं। मुख्य सचिव पद की दौड़ में केके पंत का दावा सबसे मजबूत है। केके पंत 1993 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य के वरिष्ठतम आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता हैं, जो 1988 बैच के हैं। संजय गुप्ता राज्य बिजली बोर्ड के अध्यक्ष हैं। वह भी मुख्य सचिव पद के एक अन्य दावेदार हैं। इनके अलावा 1994 बैच की आईएएस अधिकारी अनुराधा ठाकुर भी मुख्य सचिव पद की दावेदार हैं। हालांकि, उनके हिमाचल प्रदेश आने की संभावना कम है। सीएम सुक्खू इनमें से किसी को भी दायित्व दे सकते हैं।

विज्ञापन

इसी हफ्ते बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी
हिमाचल प्रदेश में इसी हफ्ते बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी है। मुख्य सचिव की सेवानिवृत्ति के बाद कई प्रशासनिक अधिकारियों के महकमे बदलेंगे। मुख्य सचिव पर फैसला लेने के बाद मुख्यमंत्री इस संबंध में आदेश जारी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed