फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Achievement: Swastik of Nahan got international rating in chess

उपलब्धि: नाहन के स्वास्तिक को शतरंज में मिली अंतरराष्ट्रीय रेटिंग

Thu, 01 Dec 2022 08:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Dec 2022 08:54 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश शतरंज संघ ने प्रदेश में पहली बार वरिष्ठ वर्ग की राज्य स्तरीय रेटिड शतरंज प्रतियोगिता करवाई। प्रतियोगिता में स्वास्तिक ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Achievement: Swastik of Nahan got international rating in chess
स्वास्तिक को शतरंज में मिली अंतरराष्ट्रीय रेटिंग - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन के स्वास्तिक ने शतरंज में अंतरराष्ट्रीय रेटिंग हासिल की है। हिमाचल प्रदेश शतरंज संघ ने प्रदेश में पहली बार वरिष्ठ वर्ग की राज्य स्तरीय रेटिड शतरंज प्रतियोगिता करवाई। प्रतियोगिता में स्वास्तिक ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। स्वास्तिक ने कई मैच जीते और ड्रा भी करवाए। वर्ल्ड फेडरेशन की ओर से स्वास्तिक को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 1363 की रेटिंग दी गई है।  स्वास्तिक इन दिनों चितकारा यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से बीटेक कर रहे हैं। इनके पिता मनीष तारा केंद्रीय विभाग में उच्च पद पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन


माता एकता शर्मा डाइट नाहन में सेवारत हैं। सिरमौर शतरंज संघ की प्रधान शैलजा ने कहा कि शिमला में हुई पहली वरिष्ठ वर्ग की राज्य स्तरीय रेटिड शतरंज प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें नाहन के स्वास्तिक ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए श्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब हासिल किया है। वर्ल्ड फेडरेशन ने स्वास्तिक को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 1363 रेटिंग दी है। संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष ठाकुर ने इस उपलब्धि के लिए स्वास्तिक को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed