{"_id":"6287bed0f48eb4315c1c28c8","slug":"achievement-anvi-of-shimla-to-study-at-university-of-michigan-usa","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: अमेरिका की मिशिगन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करेगी शिमला की अन्वी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: अमेरिका की मिशिगन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करेगी शिमला की अन्वी
Fri, 20 May 2022 09:47 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 20 May 2022 09:47 PM IST
सार
अन्वी मूलत: शिमला के कोटखाई की रहने वाली हैं। बेटी की उपलब्धि पर पिता विशाल चौहान और माता अंजू चौहान ने खुशी जताई है। अन्वी इन दिनों बारहवीं की बोर्ड की परीक्षा दे रही हैं। अगस्त माह में वह अमेरिका में आगे की पढ़ाई करने के लिए जाएंगी।
विज्ञापन
शिमला की अन्वी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एक निजी स्कूल की छात्रा अन्वी चौहान ने अमेरिका की मिशिगन यूनिवर्सिटी में प्रवेश पाया है, वहीं अन्वी को 80,00,000 रुपये की स्कॉलरशिप भी मिलेगी। बिना किसी ट्यूशन के अन्वी ने यूनिवर्सिटी में प्रवेश पाया है। अन्वी मूलत: शिमला के कोटखाई की रहने वाली हैं। बेटी की उपलब्धि पर पिता विशाल चौहान और माता अंजू चौहान ने खुशी जताई है। अन्वी इन दिनों बारहवीं की बोर्ड की परीक्षा दे रही हैं। अगस्त माह में वह अमेरिका में आगे की पढ़ाई करने के लिए जाएंगी।
विज्ञापन
अन्वी ने बताया कि उसने शिक्षकों और परिजनों के सहयोग से मिशिगन यूनिवर्सिटी में प्रवेश पाने के लिए ऑनलाइन टेस्ट और इसके लिए मांगे गई हर जानकारी को उपलब्ध करवाया। उनका सपना है कि वह विदेश में जाकर साइकोलॉजी में आगे पढ़ाई करे। यह सपना पूरा हो गया है। इससे पूर्व अन्वी ने दो बारा नासा की ओर से ऑनलाइन करवाई गई निबंध लेखन प्रतियोगिता में पहला स्थान पाया है। पिता विशाल चौहान ने बताया कि बेटी को 80,00000 रुपये की छात्रवृत्ति भी मिलेगी। उसे प्रवेश के लिए मिशिगन यूनिवर्सिटी की ओर से पत्र भी मिल चुका है।
विज्ञापन