फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Achievement: Anvi of Shimla to study at University of Michigan, USA

उपलब्धि: अमेरिका की मिशिगन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करेगी शिमला की अन्वी

Fri, 20 May 2022 09:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 May 2022 09:47 PM IST
सार

अन्वी मूलत: शिमला के कोटखाई की रहने वाली हैं। बेटी की उपलब्धि पर पिता विशाल चौहान और माता अंजू चौहान ने खुशी जताई है। अन्वी इन दिनों बारहवीं की बोर्ड की परीक्षा दे रही हैं। अगस्त माह में वह अमेरिका में आगे की पढ़ाई करने के लिए जाएंगी। 

विज्ञापन
Achievement: Anvi of Shimla to study at University of Michigan, USA
शिमला की अन्वी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एक निजी स्कूल की छात्रा अन्वी चौहान ने अमेरिका की मिशिगन यूनिवर्सिटी में प्रवेश पाया है, वहीं अन्वी को 80,00,000 रुपये की स्कॉलरशिप भी मिलेगी। बिना किसी ट्यूशन के अन्वी ने यूनिवर्सिटी में प्रवेश पाया है। अन्वी मूलत: शिमला के कोटखाई की रहने वाली हैं। बेटी की उपलब्धि पर पिता विशाल चौहान और माता अंजू चौहान ने खुशी जताई है। अन्वी इन दिनों बारहवीं की बोर्ड की परीक्षा दे रही हैं। अगस्त माह में वह अमेरिका में आगे की पढ़ाई करने के लिए जाएंगी।

विज्ञापन


अन्वी ने बताया कि उसने शिक्षकों और परिजनों के सहयोग से मिशिगन यूनिवर्सिटी में प्रवेश पाने के लिए ऑनलाइन टेस्ट और इसके लिए मांगे गई हर जानकारी को उपलब्ध करवाया। उनका सपना है कि वह विदेश में जाकर साइकोलॉजी में आगे पढ़ाई करे। यह सपना पूरा हो गया है। इससे पूर्व अन्वी ने दो बारा नासा की ओर से ऑनलाइन करवाई गई निबंध लेखन प्रतियोगिता में पहला स्थान पाया है। पिता विशाल चौहान ने बताया कि बेटी को 80,00000 रुपये की छात्रवृत्ति भी मिलेगी। उसे प्रवेश के लिए मिशिगन यूनिवर्सिटी की ओर से पत्र भी मिल चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed