फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Accused granted bail in 'chitta' (synthetic drug) case

Shimla News: चिट्टे के मामले में आरोपी को मिली जमानत

Fri, 30 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Accused granted bail in 'chitta' (synthetic drug) case
शिमला। विशेष न्यायाधीश डॉ. परविंदर सिंह अरोड़ा की अदालत ने चिट्टा बरामदगी मामले में चौपाल निवासी आरोपी अनुराग को सशर्त जमानत दे दी है।अभियोजन पक्ष के अनुसार ढली पुलिस थाना की टीम ने 27 सितंबर को गुप्त सूचना के आधार पर मशोबरा रोड स्थित दुर्गा माता मंदिर के पास नाकाबंदी की थी। संजौली-ढली बाईपास की ओर से आ रही गाड़ी को रोककर तलाशी ली तो गाड़ी से 20 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने दलील दी थी कि उसकी पत्नी फोर्टिस अस्पताल में एडमिट है और उसकी पत्नी का उपचार चल रहा है। आरोपी के पिता भी दिल के मरीज है ऐसे में पत्नी की देखभाल के लिए आरोपी की मौजूदगी अनिवार्य है। वह खुद नशे का आदी रहा है और उसे सुधार का मौका मिलना चाहिए। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा कि मामले की जांच पूरी हो चुकी है। आरोपी का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article