{"_id":"621e180e83af4a31872ab9a1","slug":"accused-excise-inspector-arrested-in-900-boxes-of-illegal-liquor-case-in-una-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना: 900 पेटी अवैध शराब मामले में आरोपी आबकारी इंस्पेक्टर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: 900 पेटी अवैध शराब मामले में आरोपी आबकारी इंस्पेक्टर गिरफ्तार
Tue, 01 Mar 2022 06:26 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 01 Mar 2022 06:26 PM IST
सार
ऊना में 900 पेटी अवैध शराब मिलने के मामले में विजिलेंस ने सिरमौर जिले में तैनात आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी काफी समय से अंतरिम जमानत पर था।
विज्ञापन
गिरफ्तार (सांकेतिक)
- फोटो : Social Media
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय ऊना में 900 पेटी अवैध शराब मिलने के मामले में विजिलेंस ने सिरमौर जिले में तैनात आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी काफी समय से अंतरिम जमानत पर था। हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत रद्द होते ही विजिलेंस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया है। अब इस मामले में कई खुलासे हो सकते हैं। गौर हो कि 15 अक्तूबर, 2021 को जिला मुख्यालय के पुराना होशियारपुर रोड पर विजिलेंस ने एक ट्रक 900 पेटी अवैध शराब के साथ पकड़ा था। पूछताछ पर चालक ने एक परमिट दिखाया, जो जांच में फर्जी निकला।
विज्ञापन
जांच में यह भी पता चला कि शराब की खेप सिरमौर जिले की एक शराब फैक्टरी से निकली थी। ऐसे में फैक्टरी में तैनात आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर की भूमिका पर भी सवाल उठे, क्योंकि बिना अधिकारी की अनुमति के खेप निकलना मुश्किल है। मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी इंस्पेक्टर ने अंतरिम जमानत ली थी, जिसे अब अदालत ने रद्द कर दिया है। इस संबंध में डीएसपी विजिलेंस अनिल मेहता ने बताया कि आरोपी अब विजिलेंस की गिरफ्त में आ गया है। रिमांड के दौरान इस मामले में आरोपी से उसकी भूमिका को लेकर पूछताछ की जाएगी। बता दें कि इस मामले में अब तक कुल तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। जिस फैक्टरी से यह खेप लाई गई थी, वहां अनियमितताओं के चलते उस फैक्टरी का लाइसेंस रद्द किया जा चुका है।
विज्ञापन