{"_id":"6aa16b570c22f9eeae057425","slug":"accused-arrested-shimla-news-c-19-sml1002-784090-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: आईजीएमसी से फरार हत्या का विचाराधीन कैदी ठियोग में पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: आईजीएमसी से फरार हत्या का विचाराधीन कैदी ठियोग में पकड़ा
विज्ञापन
कंडा जेल से उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था सूरज
फरारी के बाद पुलिस ने कई क्षेत्रों में चलाया तलाशी अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। आईजीएमसी से फरार हत्या का विचाराधीन कैदी सूरज पुलिस ने ठियोग से गिरफ्तार कर लिया है। वह कंडा जेल में बंद था। उपचार के लिए उसे आईजीएमसी लाया गया था। यहां उसका उपचार चल रहा था। मंगलवार रात वह अस्पताल से फरार हो गया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने तलाश शुरू कर दी थी। संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस ने कैदी की तस्वीर भी सार्वजनिक की थी। लोगों से उसकी जानकारी पुलिस को देने की अपील की गई थी। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को सूरज के ठियोग क्षेत्र में होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अस्पताल से निकलने के बाद वह कहां-कहां गया। उसके संपर्क में कौन लोग आए, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान वह सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर फरार हो गया। फरारी के बाद पुलिस ने अस्पताल में उसकी सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों से भी पूछताछ की। अस्पताल से कैदी के निकलने की परिस्थितियों की जांच शुरू की गई। सुरक्षा में हुई चूक को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है। अब गिरफ्तारी के बाद पुलिस फरारी से जुड़े पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है। कैदी के ठियोग पहुंचने के रास्ते और वहां रुकने की जानकारी भी जुटाई जा रही है।