फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accused arrested in chitta case

Shimla News: अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर शाही महात्मा गिरोह के चार और गुर्गे गिरफ्तार

Sun, 23 Mar 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
accused arrested in chitta case
गिरफ्तारी के डर से लंबे समय से थे भूमिगत
विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग जगहों से दबोचा
मामले में सरगना समेत 57 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस, करोड़ों की चिट्टा तस्करी के हैं आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर शाही महात्मा गिरोह के मामले में पुलिस ने चार और गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक सभी लंबे समय से गिरफ्तारी के डर से भूमिगत थे। जैसे ही आरोपी क्षेत्र में पहुंचे तो पुलिस को उनके बारे में सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान आशुतोष शर्मा उर्फ लवली निवासी जुब्बल, नरेंद्र कुमार हाटकोटी, जुब्बल, सलमान हैदर निवासी नजीबाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश, पृथ्वीराज उर्फ हिटलर निवासी चिड़गांव शिमला के रूप में हुई है। इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने अभी तक सरगना शाही महात्मा समेत 57 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह सालों से चिट्टे की तस्करी को गुपचुप तरीके से अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन

जिला पुलिस को कड़ी मेहनत के बाद शाही महात्मा गिरोह के कुछ सदस्यों को पकड़ने में कामयाबी मिली है। रोहड़ू और जुब्बल समेत आसपास के क्षेत्रों में चिट्टे की तस्करी रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी। जिला पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स से मदद मांगी। दोनों एजेंसियों ने जांच शुरू की तो शाही महात्मा के बारे में पुख्ता सुबूत जुटाए गए। 18 सितंबर 2024 को पुलिस और एनटीएफ को सूचना मिली कि जम्मू-कश्मीर का मुद्दसीर अहमद चिट्टे की बड़ी खेप लेकर रोहड़ू की ओर आ रहा है। पुलिस ने कोटखाई के समीप टैक्सी को रोका। आरोपी की तलाशी लेने पर गुप्तांग के पास करीब 468 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। मामले की जांच में पता चला कि शाही महात्मा के इशारे पर ही चिट्टे की खेप रोहड़ू भेजी जा रही थी। इसके बाद पुलिस ने शाही महात्मा उर्फ शशी नेगी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। इसके बाद पुलिस लगातार गिरोह के गुर्गों को गिरफ्तार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट
कपिल राज्टा गिरोह के मामले में पांचवीं गिरफ्तारी
शिमला। अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर कपिल राज्टा के मामले में पुलिस ने पांचवीं गिरफ्तारी की है। आरोपी की पहचान कुलवंत के रूप में हुई, जिसे चिड़गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी कपिल राज्टा चिट्टा खरीदकर बेचने का काम करता था। यह मामला उस समय सामने आया था जब हाल ही में पुलिस ने जुब्बल पुलिस स्टेशन के समीप परहट पुल के समीप नाकाबंदी की थी। पुलिस ने पंजाब नंबर गाड़ी को तलाशी के लिए रोका तो उससे 252 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। मामले में पुलिस ने राजकुमार जगदीश और जतिंद्र नाम के आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीनों पंजाब के फिरोजपुर के रहने वाले थे। पुलिस जांच के दौरान आरोपियों को कपिल राज्टा के लगातार फोन आ रहे थे। जब उन्होंने उन्हें फोन उठाने के लिए कहा तो पता चला कि नशे की यह सप्लाई कपिल राज्टा को पहुंचाई जा रही थी। इसके बाद पुलिस ने कपिल राज्टा के ठिकाने पर दबिश दी और यहां से 4.50 लाख रुपये कैश बरामद किया। इसके बाद पुलिस मामले की लगातार छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed