फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Accurate weather information will be available, Doppler radar system will be functional in Jot within 15 days

चंबा: मौसम की मिलेगी स्टीक जानकारी, जोत में 15 दिन के भीतर कार्यशील होगा डॉप्लर रडार सिस्टम

Sat, 17 Dec 2022 05:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Dec 2022 05:20 PM IST
सार

डॉप्लर रडार चंबा के अतिरिक्त लाहौल-स्पीति कांगड़ा हमीरपुर, कुल्लू , ऊना जिले के साथ जम्मू-कश्मीर के कुछ क्षेत्रों के मौसम की जानकारी उपलब्ध करवाएगा। उपायुक्त डीसी राणा ने कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शिमला, मंडी और चंबा के जोत में डॉप्लर रडार सिस्टम लगाने के लिए स्थान चिह्नित किए थे। 

विज्ञापन
Accurate weather information will be available, Doppler radar system will be functional in Jot within 15 days
डॉप्लर रडार(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के जोत में एक्स बैंड डॉप्लर रडार 15 दिन में कार्यशील होगा। यह डॉप्लर रडार चंबा के अतिरिक्त लाहौल-स्पीति कांगड़ा हमीरपुर, कुल्लू , ऊना जिले के साथ जम्मू-कश्मीर के कुछ क्षेत्रों के मौसम की जानकारी उपलब्ध करवाएगा। उपायुक्त डीसी राणा ने कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शिमला, मंडी और चंबा के जोत में डॉप्लर रडार सिस्टम लगाने के लिए स्थान चिह्नित किए थे। जोत में जून 2021 में भूमि का चयन किया गया था। उसके बाद जिला प्रशासन ने सरकार के सहयोग से फॉरेस्ट क्लीयरेंस, मूलभूत आधार सरंचना सड़क, बिजली, पानी इत्यादि व्यवस्थाएं तय समय में पूरी कीं। डॉप्लर रडार के उपकरण लगाने के लिए भवन भी तैयार किया गया।

विज्ञापन


 उपायुक्त ने कहा कि भारतीय मौसम विभाग ने एक्स बैंड डॉप्लर मौसम रडार को जोत में कमीशन किया गया है। इस दौरान डॉ. साई कृष्णन वैज्ञानिक और आईएमडी के अन्य वरिष्ठ वैज्ञानिक की अध्यक्षता वाली टीम उपस्थित थी। कहा कि इस रडार की 100 किमी की रेडियल दूरी होगी। प्रतिकूल मौसम की अग्रिम चेतावनी व वर्षा, उसकी गति और प्रकार का पता लगाकर अगले 3 घंटे के प्रभावी प्रसार के लिए वर्षा, इसकी गति और प्रकार का पता लगाने की स्थिति में होगा। यह अत्यधिक मौसम की घटनाओं जैसे भारी वर्षा, बादल फटने, आंधी, ओलावृष्टि आदि के बारे में अग्रिम चेतावनी देने के लिए प्रभावी होगा। इस सिस्टम को 15 दिन तक टेस्टिंग पर रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed