{"_id":"6138b6927b65fa5cde2e03f8","slug":"accident-stone-fell-from-hill-on-bus-going-from-rampur-to-rohru-two-passengers-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: रामपुर से रोहड़ू जा रही बस पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, दो यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: रामपुर से रोहड़ू जा रही बस पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, दो यात्री घायल
Wed, 08 Sep 2021 06:41 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 08 Sep 2021 06:41 PM IST
सार
रामपुर उपमंडल में पहाड़ियों से चट्टानें और पत्थर गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार को रामपुर से रोहड़ू जा रही बस पर तकलेच के समीप पहाड़ी से पत्थर आ गिरा। हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
बस पर गिरे पत्थर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के बाद अब रामपुर उपमंडल में पहाड़ियों से चट्टानें और पत्थर गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार को रामपुर से रोहड़ू जा रही बस पर तकलेच के समीप पहाड़ी से पत्थर आ गिरा। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को तकलेच में प्राथमिक उपचार देने के बाद रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है। बुधवार को निजी बस (एचपी 66-2684) रामपुर से रोहडू़ की ओर जा रही थी। तकलेच के साथ लगते डमराली क्षेत्र में दोपहर करीब 2:15 बजे पहाड़ी से एक पत्थर छत फाड़कर बस में आ गिरा। हादसे में बस में बैठे दो लोग चोटिल हो गए।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही तकलेच पुलिस चौकी से एचसी अमर सिंह मौके पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया। हादसे में रंजीत सिंह पुत्र सुरेश कुमार निवासी दलाश, तहसील आनी, जिला कुल्लू और दीप सिंह पुत्र, धाली राम गांव नेहरा, तहसील रामपुर जिला शिमला घायल हो गए हैं। इन्हें सीएचसी तकलेच में प्राथमिक उपचार देने के बाद खनेरी अस्पताल रामपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार तकलेच भी पहुंचे। उन्होंने घायलों को 2-2 हजार रुपये की फौरी राहत दी। तकलेच पंचायत प्रधान नमिता शर्मा और उप प्रधान महेंद्र ठाकुर ने कहा कि उक्त स्थान पर पत्थर के गिरने का सिलसिला लगा रहता है। लोक निर्माण विभाग को कई मर्तबा सूचित किया गया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन