फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accident

आरटीओ कार्यालय के समीप भूस्खलन के बाद तीन की मौत

Sun, 18 Aug 2019 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
accident
शिमला। शहर में भारी बारिश के बीच सुबह करीब साढ़े छह बजे आरटीओ कार्यालय के पास मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया। हादसे में मां और दो बेटियों की मलबे में दबने से मौत हो गई। इनकी पहचान कृष्णा (42), विशाखा (15) और दिव्या (18) के रुप में की गई है। पिता हरिदास (48) गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। आरटीओ कार्यालय के समीप हादसा सुबह साढ़े छह बजे के करीब हुआ। कोटला धुन्धन अर्की के रहने वाला हरि दास अपने दो भाइयों के परिवार के साथ कच्चे मकान में रहता था। लेकिन सुबह अचानक भूस्खलन होने के बाद पत्नी व दो बेटियों के साथ मलबे में दब गए। वहीं इसी बीच भाई सुरेंद्र और बेटी चंचल बाहर निकल गए थे। लेकिन इस घटना में हरि दास की पत्नी और दो बेटियों की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस व प्रशासन सुबह साढ़े 7 बजे मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। इस दौरान दो बच्चियों और पति को मलबे से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों दोनों बेटियों को मृत घोषित किया वहीं पिता को उपचार दिया। हालांकि दूसरी ओर हरि दास की पत्नी मलबे में दबी थी। जिन्हें कि कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से बाहर निकाला गया। जिसके बाद महिला की प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित किया गया। अस्पताल में मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed