फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Accident on Nakrod-Himgiri road of Chamba, car fell into the river.

Himachal: चंबा के नकरोड़-हिमगिरि मार्ग पर हादसा, कार नदी में गिरने से दो लोगों की मौत, एक घायल

Fri, 15 Mar 2024 08:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 Mar 2024 08:03 PM IST
सार

चंबा जिले में नकरोड़-हिमगिरी मार्ग पर ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
Accident on Nakrod-Himgiri road of Chamba, car fell into the river.
कार नदी में गिरी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में नकरोड़-हिमगिरी मार्ग पर ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान 32 वर्षीय साहबदीन (चालक) पुत्र गुलामा गांव करमंडू डाकघर टिकरीगढ़ और 23 वर्षीय मदन कुमार पुत्र चतर सिंह गांव हंगोई डाकघर भडैला तहसील सलूणी के रूप में हुई है। बैरासियूल नदी में गिरी ऑल्टो कार से एक शव छिटक कर बाहर गिर गया था, जबकि दूसरा शव कार में फंसा रहा।

विज्ञापन


वाहन गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत चुराह प्रशासन, पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम, अग्निशमन जवानों और ग्रामीणों के साथ मिलकर शवों को खाई से निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस और अग्निशमन जवान रस्सी के सहारे नदी पार कर हादसा स्थल तक पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे शव को निकाला। इसके बाद सिविल अस्पताल तीसा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर बाद साहबदीन और मदन कुमार नकरोड़ से हिमगिरी की तरफ ऑल्टो कार में जा रहे थे। डैम साइट स्थित पुल के समीप चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस, अग्निशमन विभाग के जवान और ग्रामीण कड़ी मशक्कत से घटनास्थल तक पहुंचे। उन्होंने शव को सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए तीसा अस्पताल पहुंचाया। उधर, लीडिंग फायरमैन मनोज कुमार ने बताया कि भंजराड़ू के डोंरी स्थित अग्निशमन केंद्र में करीब साढ़े 12 बजे हादसे की सूचना मिली।

उनकी अगुवाई में फायरमैन बद्रीनाथ, गृहरक्षक महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह और चालक मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस, ग्रामीणों की मदद से शवों को खाई से सड़क तक पहुंचाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि नकरोड़-हिमगिरी मार्ग पर दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बीएमओ तीसा ऋषि पुरी ने बताया कि तीसा अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed