फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Accident in Mandi: Fire broke out in two storey house, man alive burnt to death

मंडी में हादसा: दो मंजिला मकान में भड़की आग, व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत

Sat, 29 Jan 2022 08:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Jan 2022 08:14 PM IST
सार

सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत बायला के चमुखा गांव में शनिवार शाम दो मंजिला स्लेटपोश मकान में आग लगने से एक व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। 

विज्ञापन
Accident in Mandi: Fire broke out in two storey house, man alive burnt to death
व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत बायला के चमुखा गांव में शनिवार शाम दो मंजिला स्लेटपोश मकान में आग लगने से एक व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर बीएसएल सुंदरनगर व मंडी से भी दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन इससे पहले की मकान जलकर राख हो गया था। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान पवन कुमार (35) पुत्र गंगा राम निवासी चमुखा के रूप में  हुई है। वह देर शाम अपने मकान की ऊपरी छत पर बने रसोईघर में काम कर रहा था। उसका चार साल का बच्चा और पत्नी निचली मंजिल पर थी। आग ऊपरी मंजिला पर लगी। जैसे ही आग लगी, उसकी पत्नी और बच्चा बाहर निकल आए।

विज्ञापन


उन्हें नहीं पता था कि ऊपरी मंजिल पर पवन कुमार है। आग ने देखते ही देखते भयानक रूप ले लिया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को भी इस बारे में सूचना दी। लेकिन जब तक दमकल मौक पर पहुंची मकान की ऊपरी मंजिल जलकर राख हो चुकी थी। जब दमकल विभाग के जवान ऊपरी मंजिल का निरीक्षण करने पहुंचे तो पवन कुमार का शव मिला। एसडीएम धर्मेंद्र रामोत्रा ने बताया पटवारी से मामले की रिपोर्ट तलब की गई है। उन्होंने बताया मृतक के परिजनों को प्रशासन की ओर से हर संभव आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतक  मजदूरी पर परिवार का पेट पालता था। आग की भेंट चढ़ा मकान उसका पुश्तैनी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed