फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Accident in Kangra Bus and scooty collide in Harnota female teacher dies

Accident In Kangra: हरनोटा में बस और स्कूटी की टक्कर, महिला टीचर की मौत

Sun, 28 Jul 2024 11:04 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, जवाली (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जवाली (कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 28 Jul 2024 11:04 AM IST
सार

शनिवार सायंकालीन अपनी स्कूटी से मायके जा रही 45 साल की महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घायल महिला को साथ के निजी अस्पताल लाया गया और वहां से परिजन उसको पठानकोट के निजी अस्पताल ले गए, लेकिन देर रात को महिला ने दम तोड़ दिया। 
 

विज्ञापन
Accident in Kangra Bus and scooty collide in Harnota female teacher dies
दुर्घटनास्थल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जवाली-जसूर मार्ग पर स्कूटी व स्कूटी की टक्कर में घायल स्कूटी चालक नीरजा (45) पत्नी प्रदीप कुमार निवासी भरमाड़ की देर शाम अस्पताल में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नीरजा शनिवार सायंकालीन अपनी स्कूटी से मायके राजा का तालाब की तरफ जा रही थी कि जवाली की तरफ आ रही बस ने हरनोटा फाटक के नजदीक स्कूटी को टक्कर मार दी।

विज्ञापन


टक्कर होने महिला घायल हो गई। घायल महिला को साथ के निजी अस्पताल लाया गया और वहां से परिजन उसको पठानकोट के निजी अस्पताल ले गए लेकिन देर रात को महिला ने दम तोड़ दिया। नीरजा जिला चंबा के सरकारी स्कूल में बतौर टीजीटी कार्यरत थी। जवाली पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed