फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Accident during paragliding in Kullu Himachal Mumbai tourist dies

Accident During Paragliding: हिमाचल के कुल्लू में पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसा, मुंबई के पर्यटक की मौत

Thu, 30 May 2024 07:24 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 30 May 2024 07:24 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के रायसन के पास पैराग्लाइडिंग साइट के नजदीक एक पैराग्लाइडर हादसे का शिकार हो गया है। इसमें मुंबई के पर्यटक की मौत हो गई

विज्ञापन
Accident during paragliding in Kullu Himachal Mumbai tourist dies
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जिला कुल्लू के रायसन के पास पैराग्लाइडिंग साइट के नजदीक एक पैराग्लाइडर हादसे का शिकार हो गया है। इसमें मुंबई के पर्यटक की मौत हो गई, जबकि पैराग्लाइडर पायलट को हल्की चोटें आई हैं। वह ठाणे नगर पालिका का कर्मचारी था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गौतम खेरात (57) पुत्र कृष्ण खेरात निवासी हाउस नंबर 201बी, सोहम किरती, खारे गांव नाका कलवा जिला ठाणे, महाराष्ट्र 24 मई को 11 लोगों के दल के साथ मनाली घूमने आए थे। इनमें से कुछ सैलानी बुधवार शाम को पैराग्लाइडिंग के लिए रायसन के पास पहुंचे थे। टेकऑफ करते समय गौतम करीब 30 मीटर ऊंचाई से गिर गए। इसके बाद पर्यटक और पायलट को उपचार के लिए कुल्लू लाया गया। इस दौरान गौतम की मौत हो गई।
विज्ञापन


डॉक्टर ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेजा। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, पायलट हिम सिंह को हल्की चोट आई हैं। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पर्यटन विभाग ने भी अपने स्तर पर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। जिला पर्यटन अधिकारी सुनयना शर्मा ने कहा कि मामले की जांच जारी है। हादसे के क्या कारण रहे, इसका पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed