{"_id":"61c49c54d4217637aa13cc31","slug":"accident-bike-collided-with-truck-in-dattowal-nalagarh-two-youths-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: दत्तोवाल में ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: दत्तोवाल में ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत
Thu, 23 Dec 2021 09:29 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़(सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़(सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 23 Dec 2021 09:29 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार हादसा ट्रक चालक की लापरवाही से हुआ है। ट्रक चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ट्रक से टकराई बाइक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ के दत्तोवाल में एक ट्रक से बाइक की टक्कर के बाद दो युवकों की मौत हो गई। हादसा गोल जमाला के समीप पेश आया। दोनों मृतक गोयला पन्नर के बनसाई गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस के अनुसार हादसा ट्रक चालक की लापरवाही से हुआ है। ट्रक चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बुधवार देर शाम गोल जमाला की ओर से गोयला पन्नर के बनसाई गांव का 27 वर्षीय युवक शिवराम और 26 वर्षीय कमल बाइक पर सवार हो कर नालागढ़ की ओर से जा रहे थे। दत्तोवाल के समीप सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गए। ट्रक से टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई और दोनों सवार सड़क किनारे गिर गए। सिर में चोट लगने से दोनों बेहोश हो गए। वहां से निकल रहे लोगों ने 108 एंबुलेंस से घायलों को नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दोनों युवक माता-पिता के इकलौते बेटे थे। इनकी मौत के बाद दोनों घरों को चिराग बुझ गए। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि ट्रक चालक ट्रक को घटना स्थल पर खड़ा कर मौके से फरार हो गया है। शिव राम शादीशुदा था जबकि कमल की अभी शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। दोपहर बाद बनसाई गांव में सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दोनों का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन