फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accident at una son and father died.

पेड़ से टकराई स्विफ्ट, पिता पुत्र की मौत

Thu, 12 Feb 2015 06:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
ब्यूरो/ अमर उजाला, गगरेट (ऊना) Updated Thu, 12 Feb 2015 06:24 PM IST
विज्ञापन
accident at una son and father died.

ऊना जिला के गांव बड़ोह में स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान 38 वर्षीय सुधीर भारद्वाज एवं उनके पिता व्यास देव निवासी दयोली के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिए हैं। जबकि मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुधीर भारद्वाज (38) अपने पिता व्यास देव के साथ वीरवार को स्विफ्ट कार नंबर एचपी 19बी 6511 में ऊना से अपने घर जा रहा था कि बडोह के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे की मौके पर ही हो गई मौत

accident at una son and father died.

सुधीर भारद्वाज किसी निजी इंश्योरेंस कंपनी में  काम करता था। जबकि उसके पिता आर्मी से कैप्टन रिटायर थे। हादसे के दौरान जोरदार धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर भागे।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार चालक सुधीर भारद्वाज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि लोगों ने घायल व्यास देव को कार से बाहर निकाला। लेकिन अस्पताल ले जाते समय उन्होंने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

सुधीर अपने पीछे एक बेटा, मां एवं पत्नी को छोड़ गया है। सूचना मिलने पर ट्रैफिक इंचार्ज राजेंद्र कुमार ने मौके का दौरा किया।

डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed