पेड़ से टकराई स्विफ्ट, पिता पुत्र की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना जिला के गांव बड़ोह में स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
मृतकों की पहचान 38 वर्षीय सुधीर भारद्वाज एवं उनके पिता व्यास देव निवासी दयोली के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिए हैं। जबकि मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सुधीर भारद्वाज (38) अपने पिता व्यास देव के साथ वीरवार को स्विफ्ट कार नंबर एचपी 19बी 6511 में ऊना से अपने घर जा रहा था कि बडोह के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
बेटे की मौके पर ही हो गई मौत
सुधीर भारद्वाज किसी निजी इंश्योरेंस कंपनी में काम करता था। जबकि उसके पिता आर्मी से कैप्टन रिटायर थे। हादसे के दौरान जोरदार धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर भागे।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार चालक सुधीर भारद्वाज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि लोगों ने घायल व्यास देव को कार से बाहर निकाला। लेकिन अस्पताल ले जाते समय उन्होंने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
सुधीर अपने पीछे एक बेटा, मां एवं पत्नी को छोड़ गया है। सूचना मिलने पर ट्रैफिक इंचार्ज राजेंद्र कुमार ने मौके का दौरा किया।
डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया गया है।