{"_id":"f0c95fd63914d613e70d5ccbb5c794ae","slug":"accident-at-una-one-died-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर बाइक में टक्कर, युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर बाइक में टक्कर, युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Sat, 24 Jan 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना जिला के नंगल उपमंडल के गांव भंगल में देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बीबीएमबी आस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम एक ट्रैक्टर नंबर पीबी12 वी-9021 और बाइक नंबर पीबी 12 के-0323 के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक अर्जुन व उसके साथ बैठा मनजीत गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
इस दौरान स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां अर्जुन ने दम तोड़ दिया। जबकि मनजीत का इलाज चल रहा है।
उधर, नया नंगल चौकी के प्रभारी एएसआई केवल सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि इस हादसे में मृतक और घायल मूल रूप से बिहार व यूपी के रहने वाले हैं।
वह गांव खेड़-कल्मोट में दोआबा स्टोन क्रैशर पर कार्यरत थे। उन्होंने कहा कि अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की दी है।