{"_id":"dc024ae171a6ff29fc4fd1f9c09d0b44","slug":"accident-at-kullu-one-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप बाईक की टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप बाईक की टक्कर, युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Mon, 29 Dec 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू-मनाली के बीच बंदरोल के पास एक मोटरसाईकिल को पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाईकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा सवार युवक गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
इसे 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में दाखिल किया गया है। बाईक को टक्कर मारने के बाद पिकअप का चालक गाडी सड़क किनारे छोड़ मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने आईपीसी की धारा 279,337, 304ए तथा मोटर वाहन एक्ट 187 के तहत मामला दर्जकर छानवीन शुरू कर दी है।
मामले की जांच कर रहे ट्रैफिक पुलिस के एएसआई मूलराज ठाकुर ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे के आसपास बंदरोल सब्जी मंडी के पास कुल्लू से मनाली की ओर जा रहे एक मोटरसाईकिल को कुल्लू की ओर आ रही पिकअप संख्या एचपी-66ए-0200 के बीच टक्कर हुई है।
विज्ञापन
जिसमें बाईक सवार 20 वर्षीय विक्रम पुत्र सुनील चंद निवासी सिस्सू लाहौल-स्पीति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाईक में सवार दूसरा युवक 21 साल का आनिश पुत्र राजकुमार निवासी सिस्सू गंभीर रूप से घायल हो गया है।
उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है। कहा कि मोटरसाईकिल को टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक गाड़ी को गैमन पुल के पास सड़क किनारे खड़ी कर मौके से फरार हो गया है।
डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मृतक युवक का पोस्टमार्टम करवा शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। बताया कि हादसे को लेकर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।