महंगा हुआ सीमेंट, एसीसी ने फिर बढाए दाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसीसी सीमेंट ने फिर से दाम बढ़ा दिए हैं। एसीसी गोल्ड सीमेंट की प्रति बैग कीमत में 6 रुपये बढ़ोतरी हुई है। अब एसीसी गोल्ड सीमेंट की कीमत 380 रुपये प्रति बैग हो गई है।
सीमेंट कंपनी ने चार माह के भीतर ही प्रति बैग में 26 रुपये की बढ़ोतरी की है। करीब तीन माह पहले एसीसी गोल्ड सीमेंट के दाम 354 रुपये प्रति बैग थे। सीमेंट कंपनियां मनमाने ढंग से दाम बढ़ाने में लगी हैं।
सरकार सीमेंट कंपनियों की मनमानी पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। एसीसी गोल्ड सीमेंट के दामों में मार्च माह में दो बार 5 रुपये, 8 रुपये दाम बढ़ाए। 3 मई को 2 रुपये और 10 मई को 5 रुपये बढ़ोतरी की गई।
मांग बढ़ने से लगातार चढ़ रहे रेट
एसीसी गोल्ड सीमेंट की बाजार में मांग बढ़ गई है। मांग बढ़ने के कारण सीमेंट कंपनियों ने दामों में इजाफा किया है। एसीसी गोल्ड सीमेंट के लिए पानी कम लगता है। निदेशक उद्योग राजेंद्र सिंह का कहना है कि उनके स्तर पर सीमेंट के रेट फिर बढ़ाए जाने की कोई जानकारी नहीं है। कंपनियां महकमे को जानकारी देने के लिए बाध्य भी नहीं हैं।
उधर, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि हाल ही में बढ़े सीमेंट दामों की उन्हें जानकारी नहीं है। इस बारे में उन्होंने उद्योग विभाग के अफसरों से रिपोर्ट मांगी है। इसमें सीमेंट कंपनियों को रेट बढ़ाने के कारण बताने होंगे। हम ये सुनिश्चित करेंगे कि राज्य के संसाधनों का अनुचित तरीके से इस्तेमाल न हो और रेट में भी कोई मनमानी न करे। सरकार जल्द बड़ा कदम उठाने जा रही है।