फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   acc cement supply from chandigarh to bilaspur himachal pradesh

Himachal News: चंडीगढ़ से गुपचुप बिलासपुर में पहुंचाई एसीसी सीमेंट की सप्लाई

Thu, 29 Dec 2022 12:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 29 Dec 2022 12:28 PM IST
सार

एसीसी सीमेंट फैक्ट्री बंद होने के चलते अब चंडीगढ़ से कंपनी का सीमेंट जिले के एसीसी गोदामों में गुपचुप पहुंचना शुरू हो गया है।

विज्ञापन
acc cement supply from chandigarh to bilaspur himachal pradesh
बिलासपुर के दधोल में पहुंची एसीसी सीमेंट की सप्लाई। - फोटो : संवाद

विस्तार

बरमाणा स्थित अदाणी समूह की एसीसी सीमेंट फैक्ट्री बंद होने से यहां सीमेंट का उत्पादन पिछले 14 दिन से बंद है। ट्रक ऑपरेटरों की मोर्चाबंदी को तोड़कर अब अदाणी समूह प्रदेश में गुपचुप तरीके से एसीसी सीमेंट की सप्लाई अपने डीलरों तक पहुंचा रहा है।

विज्ञापन


बुधवार तड़के जिले में एसीसी सीमेंट की दो गाड़ियां चंडीगढ़ से दधोल स्थित एसीसी डीलर के पास पहुंचीं। जैसे ही गाड़ियां एसीसी के गोदामों में पहुंचीं, वहां से 15 मिनट में सीमेंट डीलरों को सप्लाई हो गया, जबकि उपभोक्ता इंतजार ही करते रहे।
विज्ञापन


एसीसी सीमेंट फैक्ट्री बंद होने के चलते अब चंडीगढ़ से कंपनी का सीमेंट जिले के एसीसी गोदामों में गुपचुप पहुंचना शुरू हो गया है। जिला ट्रक ऑपरेटर यूनियन और अदाणी समूह के बीच मालभाड़े को लेकर चली खींचतान के चलते जिले में एसीसी और अंबुजा सीमेंट की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। हाल ही में बाहरी राज्यों से आ रहीं सीमेंट की गाड़ियां बरमाणा के ट्रांसपोर्टरों ने जिले के प्रवेश द्वार स्वारघाट और हमीरपुर जिले के भोटा में ही रोक दी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि स्वारघाट में मुख्य सीमा होने के कारण वहां पर पुलिस बाहरी राज्यों से आने वाले ट्रकों की जांच कर रही है। इसके चलते अब सीमेंट से भरे ट्रकों को नालागढ़ से रामशहर के रास्ते बिलासपुर भेजा जा रहा है। वहीं, पंजाब सीमा से सटे कुछ हिस्सों में भी बाहरी राज्य से सीमेंट पहुंचाने का काम जारी है।


दि बिलासपुर जिला ट्रक ऑपरेटर सहकारी सभा बरमाणा के प्रधान राकेश कुमार ने कहा कि ऑपरेटर हर सीमा पर नजर रख रहे हैं। अगर कोई ट्रक बाहरी राज्य से सीमेंट लेकर जिले में प्रवेश करता है तो उसके साथ जो भी कार्रवाई होगी, उसके लिए वह खुद जिम्मेदार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed