फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ACC cement plant Barmana Bilaspur truck operators protest outside company

एसीसी सीमेंट प्लांट: प्रबंधन और ट्रक ऑपरेटरों में टकराव बढ़ा, एक घंटे तक किया प्रदर्शन

Sat, 17 Dec 2022 06:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 17 Dec 2022 06:07 PM IST
सार

बीडीटीएस के सदस्य राकेश कुमार रॉकी ने कहा कि कंपनी ने अनिश्चितकाल के लिए काम बंद करने का फरमान जारी किया है। इससे ट्रक ऑपरेटरों की गाड़ियों की किस्तें बैंकों को नहीं जाएंगी।

विज्ञापन
ACC cement plant Barmana Bilaspur truck operators protest outside company
गेट पर प्रदर्शन करते ट्रक ऑपरेटर। - फोटो : संवाद

विस्तार

एसीसी बरमाणा सीमेंट प्लांट में प्रबंधन और ट्रक ऑपरेटरों के बीच छिड़ा विवाद बढ़ता जा रहा है। दि बिलासपुर जिला ट्रक ऑपरेटर परिवहन सहकारी सभा (बीडीटीएस) और पूर्व सैनिक संघ के ट्रक ऑपरेटरों ने वीरवार को प्लांट के गेट पर करीब एक घंटा प्रदर्शन किया। इससे पहले ट्रक ऑपरेटरों ने वीरवार दोपहर करीब 12 बजे बीडीटीएस भवन से लेकर एसीसी प्लांट बरमाणा के मुख्य गेट तक रैली निकाली।

विज्ञापन


इस दौरान कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। रैली में सैकड़ों ट्रक ऑपरेटर और बीडीटीएस के सदस्य मौजूद रहे। बीडीटीएस के सदस्य राकेश कुमार रॉकी ने कहा कि कंपनी ने अनिश्चितकाल के लिए काम बंद करने का फरमान जारी किया है। इससे ट्रक ऑपरेटरों की गाड़ियों की किस्तें बैंकों को नहीं जाएंगी। यहां तक प्लांट के कर्मचारियों को भी घर में बैठा दिया है। प्रदेश सरकार को भी राजस्व का नुकसान होगा।
विज्ञापन


अदाणी समूह लोगों पर अपनी मनमानी थोपना चाहता है। बरमाणा के ट्रक ऑपरेटरों के किराये को घटाना चाहता है। उन्होंने प्रशासन और कंपनी प्रबंधन से मांग की है कि प्लांट को फिर से शुरू किया जाया। ट्रक ऑपरेटरों की मांगों को माना जाए और माल ढुलाई की डिमांड को फिर से 15,000 मीट्रिक टन किया जाए। इसके अलावा उन्होंने प्रशासन से बरमाणा कॉलोनी के स्थानीय लोगों की पानी की सप्लाई और बरमाणा दुर्गा माता मंदिर की बिजली की व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने की भी मांग की। उधर, एसडीएम बिलासपुर रामेश्वर ठाकुर ने इन मांगों पर कंपनी प्रबंधन से बात करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर निकालेंगे रैली, शामिल न होने वाली गाड़ी होगी ब्लैक लिस्ट 
पूर्व सैनिक संघ के प्रधान जगन्नाथ और बीडीटीएस के सदस्य ने बताया कि ट्रक ऑपरेटर रविवार सुबह बीडीटीएस भवन में बैठक करेंगे। इसके बाद प्लांट गेट तक रैली निकालेंगे। यदि कोई ऑपरेटर या बीडीटीसी सदस्य बैठक या रैली में नहीं आता है तो उसकी गाड़ी को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।


रैली से पहले उलझे बीडीटीएस सदस्य
बरमाणा में शनिवार सुबह बीडीटीएस के कुछ सदस्य आपस में उलझ पड़े। इसी दौरान बीडीटीएस सदस्यों में मारपीट की नौबत तक आ गई, लेकिन अन्य ऑपरेटरों ने मामले को संभाल लिया। इन दिनों बीडीटीएस में कार्यकारिणी को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। एक धड़ा अपना बहुमत बताकर नई कार्यकारिणी बनाने का दावा कर रहा है, जबकि दूसरा इसके खिलाफ अदालत में गया है। मामले की अगली सुनवाई 21 दिसंबर को है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed