फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ABVP's relay hunger strike continues for the fifth day.

Shimla News: एबीवीपी का क्रमिक अनशन पांचवें दिन भी जारी

Fri, 07 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
ABVP's relay hunger strike continues for the fifth day.
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में फीस वृद्धि वापस लेने और छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की क्रमिक भूख हड़ताल शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रही। कुलपति कार्यालय के बाहर पांचवें दिन एबीवीपी कार्यकर्ता प्रियांशु राणा और आदित्य अत्रि भूख हड़ताल पर बैठे। आंदोलन के समर्थन में एबीवीपी ने विश्वविद्यालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। संगठन के अनुसार सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने अभियान में भाग लेकर फीस वृद्धि वापस लेने और छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग का समर्थन किया। एबीवीपी इकाई मंत्री सुशील शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की अनदेखी कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article