{"_id":"66df085bb8a9b4f521074bc9","slug":"abvp-starts-hunger-strike-for-not-restoring-student-elections-shimla-news-c-19-sml1001-406823-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: छात्र चुनाव बहाल न करने पर \nएबीवीपी की भूख हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: छात्र चुनाव बहाल न करने पर एबीवीपी की भूख हड़ताल शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थायी कुलपति तैनात करने का आग्रह
विवि में चलाया गया हस्ताक्षर अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। छात्र संघ चुनाव बहाल करने और विवि में स्थायी कुलपति की नियुक्ति की मांग को लेकर एबीवीपी ने संजौली कॉलेज में 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल सोमवार को शुरू कर दी है। इसके अलावा एबीवीपी ने कॉलेज परिसर में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। हस्ताक्षर अभियान में आम छात्र-छात्राओं का समर्थन जुटाया।
इकाई सचिव अविनाश शर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार छात्र संघ चुनाव करवाने से कतरा रही है, उससे भय है कि छात्र राजनीति से कोई अच्छा नेता न उभर कर आएं। कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार अभी तक विवि में स्थायी कुलपति की नियुक्ति करवाने में नाकाम रही है। इतने बड़े विश्वविद्यालय का कामकाज चलाने के लिए अस्थायी व्यवस्था की है। इससे विवि के रूटीन के कार्य और विकास प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले आम जनता और युवाओं से वादे किए थे कि प्रदेश में प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाएंगे।
उन्होंने चेताया कि यदि जल्द छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं किए और स्थायी कुलपति की तैनाती नहीं की तो एबीवीपी सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी। संजौली कॉलेज में भी एबीवीपी इकाई ने छात्र संघ चुनाव बहाल करने, प्रवेश परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायतों की जांच करवाने और इसकी व्यवस्था में सुधार करने, कॉलेज में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने, कन्या छात्रावास तथा परिसर में नए भवनों के निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांगों को लेकर 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू की जो मंगलवार को समाप्त होगी।