फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   abvp

एबीवीपी ने कॉलेज परिसर में मुंह पर काली पट्टियां बांध कर किया मूक प्रदर्शन

Fri, 23 Aug 2019 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Fri, 23 Aug 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
abvp
शिमला के संजौली कालेज में एबीवीपी छात्र अपनी मागों के समर्थन में धरना देते हुए।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कोटशेरा कॉलेज इकाई ने छात्रों की लंबित मांगों के समर्थन में शुक्रवार को कॉलेज परिसर में मुंह पर काली पट्टियां बांध कर मूक प्रदर्शन किया। इकाई अध्यक्ष राहुल ने कहा कि राज्य इकाई के आह्वान पर प्रदर्शन किया गया। इसमें मुख्य रूप से छात्र संघ चुनाव बहाली, विवि के परीक्षा संचालन और समय से परीक्षा परिणाम घोषित न किए जाने पर परीक्षा परिणामों में गड़बड़ियों की तमाम अव्यवस्थाओं में सुधार करने, क्लस्टर विवि मंडी को स्थायी परिसर देने, जल्द कक्षाएं शुरू करने, कॉलेजों में रिक्त शिक्षक गैर शिक्षकों के पदों को भरे जाने, केंद्रीय विश्वविद्यालय को स्थायी परिसर देने, बागवानी विश्वविद्यालय नौणी और कृषि विवि पालमपुर, निजी मेडिकल कॉलेज और तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में सेल्फ फ ाइनेंसिंग के नाम पर ली जा रही अत्यधिक फ ीस वृद्धि की वसूली बंद करने, नियामक आयोग के चेयरमैन को पद से हटाने जैसी मांगें उठाईं। इकाई सचिव जगपाल शर्मा ने चेतावनी दी कि अगर विद्यार्थी परिषद की मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेगी। वहीं, संजौली और फागली संस्कृत कॉलेजों में भी एबीवीपी ने प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed