फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ABVP raised the demands of the students by protesting

Shimla News: एबीवीपी ने प्रदर्शन कर उठाईं छात्रों की मांगें

Mon, 19 May 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
ABVP raised the demands of the students by protesting
शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने विवि के छात्रों की समस्याओं को लेकर सोमवार को विवि परिसर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इकाई सह मंत्री स्मृति शर्मा की अगुवाई में किए इस प्रदर्शन में एबीवीपी ने स्थायी कुलपति नियुक्त करने, छात्रों के लिए नई बसें खरीदने, शिक्षकों और कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने तथा छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांगें उठाईं। इसके साथ ही नए छात्रावासों का निर्माण कार्य शुरू करने और सभी छात्रों को छात्रावासों की सुविधा देने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि 7 हजार से अधिक छात्र विवि में पढ़ते हैं, इनमें से अधिकतर डे स्कॉलर हैं। वर्ष 2020 में शुरू हो चुकी गैर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया आज तक अटकी हुई। विज्ञापित किए गए पदों के लिए युवाओं ने आवेदन कर करोड़ों की फीस भी चुकाई है, आज तक न तो भर्ती परीक्षा हुई और न ही कोई साक्षात्कार हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि आम छात्रों की इन समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए, यदि नहीं किया तो एबीवीपी आंदोलन पर उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article