{"_id":"5d4fc3758ebc3e6d1d71e3af","slug":"abvp-raise-slogans-against-cm-jairam-thakur-and-minister-of-state-for-finance-anurag-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने सीएम जयराम और अनुराग ठाकुर के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी ने सीएम जयराम और अनुराग ठाकुर के खिलाफ की नारेबाजी
Sun, 11 Aug 2019 01:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 11 Aug 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नादौन इकाई की ओर से कॉलेज को जाने वाले संपर्क मार्ग की खस्ताहाल स्थिति को लेकर महाविद्यालय प्रांगण में अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री और सांसद अनुराग ठाकुर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिषद ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र इस मार्ग की मरम्मत न करवाई गई तो आंदोलन आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
नादौन-हमीरपुर एनएच पर गगाल गांव से नादौन कॉलेज को जाने वाली सड़क की स्थिति बेहद खराब है। सड़क पर पड़े गड्ढों के चलते छात्रों को चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला सोशल मीडिया संयोजक विंकन जम्वाल ने कहा कि विद्यार्थी परिषद पिछले तीन सालों से इस मार्ग की दशा सुधारने की मांग कर रही है, लेकिन अभी तक आश्वासन ही मिलते रहे। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सड़क के काम को जल्द आरंभ नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी।