{"_id":"66db0c524d282cc9f40a04b5","slug":"abvp-in-himachal-university-demonstration-scuffle-with-police-shimla-news-c-19-sml1001-405350-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: हिमाचल विवि में एबीवीपी का \nप्रदर्शन, पुलिस से धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: हिमाचल विवि में एबीवीपी का प्रदर्शन, पुलिस से धक्कामुक्की
विज्ञापन
छात्र संघ चुनाव बहाल न करने पर जताया रोष, सीएम का पुतला फूंका
पुतला फूंकने से रोकने पर पुलिस से उलझे कार्यकर्ता
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर एबीवीपी की हिमाचल विश्वविद्यालय इकाई ने शुक्रवार को विवि परिसर में प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने विरोध स्वरूप परिसर में सीएम का पुतला भी फूंका। पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस जवानों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। पुलिस के जवान पुतला दहन को रोकने का प्रयास कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
एबीवीपी की विवि इकाई के सचिव अविनाश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार चुनाव में एबीवीपी की जीत का आभास कर चुकी है। इसी के चलते मुख्यमंत्री छात्र संघ चुनाव को बहाल करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार छात्रों को उनके नुमाइंदों को लोकतांत्रिक तरीके से चुनने के अधिकार से महरूम रख रही है। विश्वविद्यालय में जानबूझ कर स्थायी कुलपति की तैनाती तक नहीं की जा रही। स्थायी कुलपति न होने से विवि के कई विकास कार्य रुके हुए हैं, छात्रों की मांगें पूरी नहीं हो पा रही हैं। अविनाश ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू स्वयं छात्र राजनीति से निकले हैं, बावजूद इसके वह छात्रों के इस लोकतांत्रिक अधिकार को बहाल नहीं कर रहे हैं। एबीवीपी नेताओं ने चेताया कि यदि इस सत्र में छात्र संघ चुनाव बहाल न किए तो एबीवीपी प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू कर देगी।