फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ABVP discussed on creating educational environment

Shimla News: एबीवीपी ने की शैक्षणिक माहौल बनाने पर चर्चा

Sat, 12 Apr 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
ABVP discussed on creating educational environment
शिमला। एबीवीपी की दो दिवसीय राज्य राष्ट्रीय विश्वविद्यालय की बैठक शनिवार को शुरू हो गई। बैठक में देशभर से 130 कार्यकर्ता शामिल हुए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेश की प्रांत मंत्री नैंसी अटल ने बताया कि बैठक में शैक्षणिक माहौल बनाने को लेकर चर्चा हुई। इसमें बताया कि छात्रों की रुचि असामाजिक गतिविधियों से हटाकर शिक्षा और राष्ट्र की तरफ हो आदि विषयों पर भी मंथन हुआ। एबीवीपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान ने कहा कि देशभर में राज्य विश्वविद्यालय का अपना अलग स्थान है। कहा कि देश में लगभग 4.5 करोड़ छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहा है। इसमें 81 फीसदी छात्र राज्य विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर रहें हैं। वहीं एबीवीपी के विशेष आमंत्रित सदस्य नागेश ठाकुर ने बताया कि बैठक में आगामी शैक्षणिक सत्र की कार्य योजना, छात्र हितों के मुद्दे, विश्वविद्यालयों की वर्तमान स्थिति और सामाजिक उत्तरदायित्व पर प्रस्ताव पेश किए गए। इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री कुमारी क्षमा शर्मा, राज्य विश्वविद्यालय राष्ट्रीय संयोजक अम्बा दास मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article