{"_id":"6171974216a89727b51d9dc5","slug":"abid-hussain-will-go-on-leave-from-24-apoorva-devgan-will-take-charge-of-dc-kinnaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबिद हुसैन 24 से जाएंगे छुट्टी, अपूर्व देवगन संभालेंगे डीसी किन्नौर का कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबिद हुसैन 24 से जाएंगे छुट्टी, अपूर्व देवगन संभालेंगे डीसी किन्नौर का कार्यभार
Thu, 21 Oct 2021 10:07 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 21 Oct 2021 10:07 PM IST
सार
चुनाव आयोग से अनुमति मिलने के बाद कार्मिक विभाग ने उनकी छुट्टी को मंजूरी देने के साथ ही सचिव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अपूर्व देवगन को सादिक के छुट्टी रहने के दौरान के लिए इस मियाद के लिए डीसी किन्नौर लगाने के आदेश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल सरकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक 24 अक्तूबर से 12 नवंबर तक अर्जित अवकाश पर जाएंगे। चुनाव आयोग से अनुमति मिलने के बाद कार्मिक विभाग ने उनकी छुट्टी को मंजूरी देने के साथ ही सचिव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अपूर्व देवगन को सादिक के छुट्टी रहने के दौरान के लिए इस मियाद के लिए डीसी किन्नौर लगाने के आदेश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
देवगन के उपायुक्त किन्नौर रहने के दौरान निदेशक ऊर्जा हरिकेश मीणा सदस्य सचिव राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। सरकार ने हाल ही में पदोन्नत हुए एचपीएसएस अधिकारी रवि पॉल को अवर सचिव उद्योग के पद पर नियुक्ति प्रदान कर दी है। वहीं, पीडब्लूडी की मुख्य अभियंता अर्चना ठाकुर को सरकार ने इंजीनियर इन चीफ के पदोन्नति प्रदान करते हुए इंजीनियर इन चीफ प्रोजेक्ट के पद की जिम्मेदारी सौंप दी है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन