फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Abhiyudaya won the gold medal in the national mixed martial arts competition

Shimla: चौपाल के अभ्युदय ने राष्ट्रीय मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में झटका स्वर्ण पदक

Fri, 10 Jan 2025 05:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Jan 2025 05:05 PM IST
सार

प्रतियोगिता में भारत के प्रत्येक राज्य से खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। अब अभ्युदय का चयन फरवरी-मार्च में किसी अन्य देश में होने वाली अंतरराष्ट्रीय मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
 

विज्ञापन
Abhiyudaya won the gold medal in the national mixed martial arts competition
अभ्युदय ने राष्ट्रीय मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में झटका स्वर्ण पदक - फोटो : संवाद

विस्तार

मध्य प्रदेश में एमएमए इंडिया की ओर से आयोजित मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में चौपाल के रहने वाले डीपीएस झाकड़ी के आठवीं कक्षा के छात्र अभ्युदय ने ओपन नेशनल प्रतियोगिता में 52 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। छात्र ने अंडर-14 में अपने प्रतिद्वंदी को  पछाड़ते हुए फाइनल में पहुंकर स्वर्ण पदक झटका। प्रतियोगिता में भारत के प्रत्येक राज्य से खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। अब अभ्युदय का चयन फरवरी-मार्च में किसी अन्य देश में होने वाली 

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 


इसकी तिथि व देश का निर्धारण इंटरनेशनल मिक्स मार्शल आर्ट फेडरेशन बाद में करेगा। इससे पहले भी अभ्युदय चार स्वर्ण और दो रजत नेशनल में एमएमए, एमयूएसयू और ग्रेपलिंग में जीत चुके हैं। अभ्युदय ने अपनी जीत का श्रेय अपने कोच कपिल को दिया है, जो रामपुर में बीस्ट आईटीटी के नाम से अकादमी चलाते हैं। युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों में भाग लेने के सामाजिक कार्यों को प्रेरित कर रहे हैं। अभ्युदय की जीत से चौपाल, ठियोग और रामपुर के लोगों में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed