फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   Abhinav and avinash in national boxing championship at karnataka

राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता: कर्नाटक में मुक्के का दम दिखाएंगे अभिनव और अविनाश

Fri, 10 Sep 2021 05:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 10 Sep 2021 05:35 PM IST
सार

राज्य स्तरीय छात्र पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता चार से सात सितंबर तक जिला शिमला के ज्यूूरी में हुई थी, जिसमें 12 जिलों के 107 छात्रों ने भाग लिया।

विज्ञापन
Abhinav and avinash in national boxing championship at karnataka
राज्य स्तरीय छात्र पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता के विजेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला मुख्यालय धर्मशाला के साथ लगते सुधेड़ के अभिनव कर्नाटक में राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगे। अभिनव के साथ अविनाश जम्वाल का चयन भी 14 से 21 सितंबर को कर्नाटक में होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अपनी उपलब्धि का श्रेय अभिनव ने अपने स्कूल के समय से मुक्केबाज कोच कैलाश शर्मा को दिया है। 

विज्ञापन


गौरतलब रहे कि राज्य स्तरीय छात्र पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता चार से सात सितंबर तक जिला शिमला के ज्यूूरी में हुई थी, जिसमें 12 जिलों के 107 छात्रों ने भाग लिया। कोच कैलाश शर्मा व नवीन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कांगड़ा जिले से 92 किलोग्राम भार वर्ग में अभिनव चौहान व अविनाश जम्वाल ने 63.5 भार वर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं पांच छात्रों सुमित 51 किलोग्राम, पार्थ 48 किलोग्राम, आकाश 67 किलोग्राम, योगेश 57 किलोग्राम व अभिषेक ने 92 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed