{"_id":"64831e524f93b1fca7020573","slug":"abhay-phd-from-indian-institute-of-science-bengaluru-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: बंगलूरू के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च साइंस में पीएचडी करेंगे अभय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: बंगलूरू के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च साइंस में पीएचडी करेंगे अभय
Fri, 09 Jun 2023 06:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 09 Jun 2023 06:13 PM IST
सार
अभय ने घर बैठे ही बिना कोचिंग, बिना ट्यूशन तैयारी कर तीनों प्रतिष्ठित संस्थानों की टॉप रैंकिंग में स्थान बनाया।
विज्ञापन
अभय भारद्वाज।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआईटी और टिफिर में चयन के बाद इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बंगलूरू में इंटेग्रेटेड पीएचडी के लिए जोगिंद्रनगर के अभय भारद्वाज का चयन देश भर के चयनित 9 छात्रों में हुआ है। अभय के पिता कुशाल भारद्वाज ने बताया कि प्रवेश परीक्षा की मेरिट सूची के आधार पर यह चयन हुआ है। 29 मई से शुरू हुई चयन प्रक्रिया का परिणाम जून में घोषित हुआ।
विज्ञापन
जिसमें उनके बेटे ने देशभर में 9वां स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि रिसर्च के लिए देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च बॉंबे, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बंगलूरू शामिल हैं। जिसमें पंजीकरण के लिए अभय ने घर बैठे ही बिना कोचिंग, बिना ट्यूशन तैयारी कर तीनों प्रतिष्ठित संस्थानों की टॉप रैंकिंग में स्थान बनाया।
विज्ञापन
बताया कि इससे पहले अभय का टिफिर मुंबई के लिए देश भर से मात्र 15 बच्चों में चयन हुआ था। और अब अभय आईआईटी जैम में टॉप 20 में स्थान बनाते हुए वे अपनी मनपसंद की किसी भी आईआईटी में प्रवेश के लिए पात्र हो गए। इनकी माता विधु भारद्वाज सरकारी कॉलेज में अंग्रेजी विषय की प्रोफेसर हैं।
विज्ञापन