फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   aashray sharma interview for mandi seat loksabha election 2019

मंडी सीट पर भाजपा में घमासान, आश्रय बोले- मुझे दादा का सपना करना है पूरा

Sat, 16 Mar 2019 12:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 16 Mar 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
aashray sharma interview for mandi seat loksabha election 2019

मंडी संसदीय सीट पर टिकट को लेकर भाजपा में अभी से घमासान शुरू हो गया है। प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की मौजूदा सांसद को ही फिर से उतारने की सिफारिश के बाद जयराम सरकार में मंत्री अनिल शर्मा के बेटे एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के पोते आश्रय शर्मा ने मैदान में ताल ठोक दी है। प्रचार में उतर चुके आश्रय चुनाव लड़ने पर आमादा हैं।

विज्ञापन


उधर, मंडी से सांसद रहे भाजपा के दिग्गज नेता महेश्वर सिंह भी टिकट के लिए दिल्ली दरबार पहुंच गए हैं। विरोधियों में इस घमासान के बीच कांग्रेस भी मंडी में वापसी की राह देख रही है। कांग्रेस की इस परंपरागत सीट पर पार्टी वीरभद्र सिंह परिवार पर फिर दांव खेल सकती है।

विज्ञापन

आश्रय लडे़ंगे चुनाव, सीएम के गृहक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में भाजपा के लिए चुनौती

aashray sharma interview for mandi seat loksabha election 2019

प्रदेश भाजपा कोर कमेटी ने बेशक मंडी संसदीय क्षेत्र से मौजूदा सांसद रामस्वरूप शर्मा को फिर से चुनाव मैदान में उतारने की सिफारिश की हो, लेकिन सूबे की राजनीति में चाणक्य कहे जाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के पोते और जयराम सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा के पुत्र आश्रय भी चुनावी रण में उतर गए हैं।

टिकट न मिलने की स्थिति में भी वे आजाद प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतर सकते हैं। यही नहीं पं. सुखराम परिवार से जुड़े बॉलीवुड स्टार सलमान खान आश्रय के लिए बतौर स्टार प्रचारक मंडी आ सकते हैं। अमर उजाला से आश्रय शर्मा ने खुलकर बात रखी। 

1. सवाल:  क्या आप आजाद उम्मीदवार या किसी अन्य दल से लड़ सकते हैं ?
जवाब : वैसे तो भाजपा संसदीय बोर्ड का निर्णय सर्वमान्य है, लेकिन जल्दबाजी मुझे नहीं मेरे दादा पंडित सुखराम जी को है। उम्र के ऐसे पड़ाव में वह चाहते हैं कि मैं किसी भी तरह सांसद बनूं। यह उनका सपना है और अंतिम निर्णय भी है। किसी अन्य दल से मुझे अब तक कोई ऑफर नहीं आया है।

aashray sharma interview for mandi seat loksabha election 2019

2. सवाल: अलग से प्रचार करने पर सीएम की हिदायतों के बाद क्या करेंगे?
जवाब : पार्टी के लिए इमानदारी से काम करता आ रहा हूं और करता रहूंगा। मुझे यकीन है कि संसदीय बोर्ड हर पहलू को ध्यान में रखकर निर्णय लेगा, लेकिन प्रचार तो जारी रखूंगा। 
3. सवाल : किन मुद्दों को लेकर आप जनता के बीच जा रहे हैं?
जवाब : सांसद बना तो बड़े पैमाने पर केंद्र से विकासात्मक योजनाएं लाऊंगा। रोजगार के साधन मुहैया करवाऊंगा। दादा पंडित सुखराम की ओर से मंडी के विकास के लिए किए गए कार्यों को लेकर ही जनता के बीच जा रहा हूं। 
4. सवाल : अब तक कहां-कहां प्रचार किया और कहां करेंगे?
जवाब : सिर्फ सराज और जोगिंद्रनगर को छोड़कर मंडी सीट से जुड़े लगभग सभी विस क्षेत्रों में प्रचार किया है। सराज मुख्यमंत्री का क्षेत्र है और इसलिए वहां प्रचार नहीं किया है। जोगिंद्रनगर में जल्द प्रचार करूंगा। जरूरत पड़ी तो सराज में भी पार्टी के लिए प्रचार करूंगा।
5. सवाल : टिकट मिला तो क्या सलमान खान भी प्रचार के लिए आएंगे?
जवाब : हां। अगर मुुझे टिकट मिला तो सलमान खान से गुजारिश की जाएगी। अगर जरूरत पड़ी तो वे मंडी में स्टार प्रचारक के तौर पर आ सकते हैं। 
6. सवाल : भाजपा के ही कुछ नेताओं ने आपकी सदस्यता पर सवाल उठाए हैं। क्या कहेंगे?
जवाब : भाजपा की सदस्यता लिए एक ही साल हुआ है। पार्टी के लिए कार्य किया है। राजनीति में जो कुछ भी सीख रहा हूं, दादा सुखराम की देन है। उन्हीं के मार्गदर्शन में आगे बढ़ूंगा। 

विज्ञापन

2017 के विस चुनावों में किया उलटफेर

aashray sharma interview for mandi seat loksabha election 2019

साल 2017 के विस चुनावों में भाजपा ने मंडी में कांग्रेस को 10-0 से शिकस्त दी। इन चुनावों में कांग्रेस का पूरा सियासी किला मंडी में ध्वस्त हो गया। कांग्रेस के तीन मंत्री और दो सीपीएस चुनावों में हार गए। पंडित सुखराम और उस समय कांग्रेस में कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा और उनके पुत्र आश्रय शर्मा ने चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थामा था।

उस दौरान भाजपा के दो बड़े नेताओं को ही इस बड़े फेरबदल का सूत्रधार माना गया। सुखराम परिवार भाजपा के चुनावी प्रचार में कूदा और चुनावों में बड़ी जीत के बाद मंडी जिला से मुख्यमंत्री प्रदेश को मिला। वहीं, अनिल शर्मा फिर से कैबिनेट मंत्री के पद आसीन हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed