{"_id":"6424565ecc1c9215350f8282","slug":"aarav-gave-himachal-a-bronze-medal-in-the-national-junior-taekwondo-competition-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: आरव ने नेशनल जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिमाचल को दिलाया कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: आरव ने नेशनल जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिमाचल को दिलाया कांस्य पदक
Wed, 29 Mar 2023 08:46 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, अर्की (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, अर्की (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 29 Mar 2023 08:46 PM IST
सार
आरव शर्मा ने 32 किलो भार वर्ग में पदक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया। आरव शर्मा अर्की के दाड़लाघाट से संबंध रखते हैं और वर्तमान में शिमला में रहते हैं।
विज्ञापन
नेशनल जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम कटक (ओडिशा) में 36वीं नेशनल सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दाड़लाघाट (अर्की) के आरव शर्मा ने हिमाचल प्रदेश को कांस्य पदक दिलाया है। आरव शर्मा ने 32 किलो भार वर्ग में पदक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया। आरव शर्मा अर्की के दाड़लाघाट से संबंध रखते हैं और वर्तमान में शिमला में रहते हैं। आरव शर्मा के कोच भागीरथ ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर से भिन्न भार श्रेणियों के लगभग 800 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
आरव शर्मा ने 32 किलो भार वर्ग में अपने पहले मुकाबले में मध्य प्रदेश के निहाल राजपूत को हराया। वहीं दूसरे मुकाबले में मणिपुर के खिलाड़ी को कड़ी टक्कर दी। आरव ने तीसरे मुकाबले में दिल्ली को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई और हिमाचल प्रदेश को कांस्य पदक दिलाकर प्रदेश का नाम रोशन किया। आरव ने जीत का श्रेय कोच और माता-पिता को दिया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ताइक्वांडो में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करना उनका लक्ष्य है।
विज्ञापन